फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Golfer Kabir Goyal won the NCR Cup

Noida News: गोल्फर कबीर गोयल ने जीता एनसीआर कप

Sat, 29 Nov 2025 08:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 08:02 PM IST
विज्ञापन
Golfer Kabir Goyal won the NCR Cup
फोटो है
विज्ञापन


नोएडा (संवाद)। सेक्टर–27 के 11 वर्षीय प्रतिभाशाली गोल्फर कबीर गोयल ने आयोजित दो दिवसीय एनसीआर कप टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 अंडर स्कोर के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है। यह प्रतियोगिता फरीदाबाद स्थित गोल्डन ग्लोरी गोल्फ कोर्स में 27 व 28 नवंबर को आयोजित हुई। इस उपलब्धि के लिए टाइटलिस्ट कंपनी की ओर से कबीर को 20,000 रुपए का गिफ्ट वाउचर भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। साथ ही इसी प्रतियोगिता में युवा गोल्फर भव्य रतन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नोएडा गोल्फ क्लब के अनुभवी कोच राहुल बजाज और धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि टूर्नामेंट के दौरान कबीर के खेल में अनुशासन, निरंतरता और बेहतरीन शॉट कंट्रोल देखने को मिला। कबीर के पिता अर्पित गोयल, जो स्वयं एक उत्कृष्ट गोल्फ खिलाड़ी हैं और एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं।कबीर डीपीएस नोएडा में कक्षा 6 का छात्र है और पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी समान रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed