{"_id":"5d14e4998ebc3e3ce13ae902","slug":"golden-nekles-loot-mewat-news-noi4457326170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार के बल पर महिला से सोने की हंसली की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियार के बल पर महिला से सोने की हंसली की लूट
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। बसई मेव गांव में हथियार के बल पर गांव की एक महिला के गले से सोने की हंसली लूटने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित परिवार ने झिरका पुलिस को शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित जुहरु ने झिरका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उनके परिवार में शादी थी। इसी बीच पीछे से घर में आरिफ नाम का बदमाश हथियार लेकर घुस आया। यहां उसने उनकी पुत्रवधू दिलशाना के गले से हथियार की नोक पर हंसली को जबरदस्ती छीन लिया। पीड़ित के अनुसार हंसली का वजन करीब 20 ग्राम है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि वो पहले भी इस प्रकार की कई वारदात को अंजाम दे चुका है। बुधवार को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने थाना प्रबंधक से मुलाकात कर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। जांच अधिकारी आरिफ खान ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा अंकित किया जा रहा है। जल्द ही
गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।