फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Goat Worth 20000 Valued at 3 Lakhs Allah and Prophet Inscribed on Its Body Hindu Owner Refuses to Sell

20 हजार के बकरे की कीमत तीन लाख: शरीर पर लिखा है 'अल्लाह-पैगंबर', हिंदू मालिक ने किया बेचने से इनकार

Wed, 06 May 2026 10:40 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Wed, 06 May 2026 10:40 PM IST
सार

मुस्लिम समुदाय का बकरा ईद का त्योहार इसी महीने की 27 तारीख को है। ऐसे में अल्लाह और पैगंबर लिखे हुए इस बकरे को खरीदने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। 

विज्ञापन
Goat Worth 20000 Valued at 3 Lakhs Allah and Prophet Inscribed on Its Body Hindu Owner Refuses to Sell
बकरे पर लिखा 'अल्लाह-पैगंबर' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बकरा ईद के त्योहार से पहले ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र का एक बकरा इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। उसके शरीर पर अल्लाह-पैगंबर लिखा होने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद 20 हजार रुपये के बकरे की कीमत तीन लाख रुपये तक पहुंच गई है। लेकिन बकरे के हिंदू मलिक ने उसे बेचने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

Goat Worth 20000 Valued at 3 Lakhs Allah and Prophet Inscribed on Its Body Hindu Owner Refuses to Sell
बकरा - फोटो : अमर उजाला

धर्मपाल ने किया बेचने से इनकार
जेवर क्षेत्र के थोरा गांव निवासी धर्मपाल सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी करते हैं। उनकी बकरी ने तीन मेमनो को जन्म दिया था। इसमें से एक बकरे के शरीर पर धार्मिक चिन्ह लिखे होने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले वह इस बकरे को 20 हजार रुपये तक बेचने की सोच रहे थे। लेकिन अब वह इसे नहीं बेचना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस बकरे की कीमत तीन लाख रुपये तक लगा दी है। लेकिन उन्होंने इसे बेचने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Goat Worth 20000 Valued at 3 Lakhs Allah and Prophet Inscribed on Its Body Hindu Owner Refuses to Sell
बकरा - फोटो : अमर उजाला

बकरा ईद के त्योहार को देखते हुए मुसलमानों में उत्साह 
मुस्लिम समुदाय का बकरा ईद का त्योहार इसी महीने की 27 तारीख को है। ऐसे में अल्लाह और पैगंबर लिखे हुए इस बकरे को खरीदने के लिए मुस्लिम समाज के लोगों में जबरदस्त उत्साह है। वहीं बकरे के मालिक धर्मपाल ने बताया कि इस बकरे की कीमत तीन लाख रुपये तक लग चुकी है। फिलहाल उन्होंने इसे बेचने से इनकार कर दिया है। लेकिन कोई व्यक्ति इस बकरे की और अच्छी कीमत उन्हें देगा, तो वह इसे बेचने पर विचार कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed