फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Glass houses and food courts to be built in the pharmaceutical park.

Noida News: औषधि पार्क में बनेंगे ग्लास हाउस और फूड कोर्ट

Sun, 06 Sep 2026 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
Glass houses and food courts to be built in the pharmaceutical park.
-नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग के प्रस्ताव को बोर्ड से मिली मंजूरी, एजेंसी चयन को जारी होगी आरएफपी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-91 में बने औषधि पार्क में बड़ी नर्सरी व फूड कोर्ट का संचालल जल्द शुरू होगा। यहां पौधों के संरक्षण के लिए तीन ग्लास हाउस बनाए जाएंगे। जिनका क्षेत्रफल 468 वर्ग मीटर है। इसके साथ ही पार्क में आने वाले लोगों के खाने-पीने की सुविधा के लिए फूड कोर्ट भी बनेगा। प्राधिकरण के उद्यान विभाग के इस प्रस्ताव को बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। यह जानकारी एसीईओ वंदना त्रिपाठी ने दी।

उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्लास हाउस से अतिरिक्त खानपान के लिए वाणिज्यिक संपत्ति के रूप में यहां करीब 230 व 192 वर्ग मीटर की दो जगह जमीन खाली पड़ी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पार्क के रखरखाव पर हर साल 10-15 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। पार्क में ग्लास हाउस और फूड कोर्ट बनाने के लिए जल्द ही रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) जारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed