{"_id":"696be7bef9ef81d19903cd6b","slug":"girl-kidnapped-and-gang-raped-noida-news-c-24-1-pal1006-120994-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: युवती का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
-घर के बाहर कूड़ा डालने निकली थी पीड़िता, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की
संवाद न्यूज़ एजेंसी
,हथीन। थाना क्षेत्र के गांव से एक युवती का अपहरण कर आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। हथीन थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि पीड़िता ने केस दर्ज कराया है कि 14 जनवरी को आठ बजे वह अपने घर के गेट के बाहर कूड़ा डालने के लिए निकली थी। अचानक एक गाड़ी आकर रुकी। गाड़ी में गांव का ही अरबाज एवं उसके साथी शहबाज एवं बिल्ला थे। दो आरोपियों ने पीड़िता को दबोच कर जबरन गाड़ी में बैठा लिया। एक आरोपी ने मुंह पर कपड़ा लगाकर कुछ सुंघाया। वह बेहोश हो गई। आरोपी पीड़िता को अनजान जगह फार्म हाउस होटल पर नूँह जिला स्थित गांव में ले गए। पीड़िता को अचेत अवस्था में कमरे में बंद कर दिया। । पीड़िता को आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी कि यदि शोर मचाया तो जान से मार देंगें। आरोपियों ने फार्म हाउस में दो अनजान लड़के भी बुला लिए। पांचों आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर पीड़िता के साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया।
आरोपी पीड़िता को इधर उधर घुमाते रहे। आरोपी के परिवार वाले पीड़िता के परिवार वालों को सौंपने का दिलासा देते रहे। 15 जनवरी को आरोपी अरबाज एवं उसके साथी पीड़िता को उंसके पैतृक गांव के पड़ौस के गांव में छोड़ गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार वालों को सारी बात बताई। तदुपरांत हथीन थाना में शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।