फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Girl going to Kanya Puja was hit by a car, died

Noida News: कन्या पूजन में गई बच्ची को कार ने मारी टक्कर, मौत

Tue, 08 Apr 2025 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Girl going to Kanya Puja was hit by a car, died
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र की खैराती नगर कालोनी निवासी राधिका (10) रामनवमी के अवसर पर पड़ोसियों के घर कन्या पूजन में गई। घर लौटते समय कार ने राधिका को टक्कर मार दी, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित पिता ने कार चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी उपासना पांडे ने बताया कि रविवार की सुबह रामभूल निवासी खैराती नगर की 10 वर्षीय बेटी राधिका कन्या पूजन के लिए पड़ोसी के घर गई थी। जब वह घर के नजदीक पहुंची तो पड़ोसी सतीश ने राधिका को कार से टक्कर मार दी। घायल बच्ची को लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान राधिका की मौत हो गई। रामभूल का आरोप है कि शराब के नशे में सतीश ने लापरवाही से कार चलाकर राधिका को टक्कर मार दी। पीड़ित की तहरीर पर बीएनएस के अंतर्गत लापरवाही से वाहन चलाने की धारा 281 और लापरवाही से किसी की मौत हो जाने की धारा 106(1) मुकदमा दर्ज कर आरोपी चालक सतीश को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed