फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfsdg

Noida News: ट्विशा मौत मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जमानत निरस्त करने की मांग

Thu, 21 May 2026 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 08:54 PM IST
विज्ञापन
gfsdg
-दहेज हत्या केस में फरार पति पर घोषित है 30 हजार का इनाम
विज्ञापन

-सोशल मीडिया पर तेज हुआ #JusticeForTwisha अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली ग्रेटर नोएडा की 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट पहुंच गया है। ट्विशा के परिजनों ने जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को मिली अग्रिम जमानत निरस्त करने और ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स में कराने की मांग की है।
परिजनों का आरोप है कि भोपाल पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करने में दो दिन का समय लगाया। जबकि आरोपी पक्ष को कुछ ही घंटों में राहत मिल गई। परिवार का आरोप है कि मामले में प्रभावशाली लोगों के कारण जांच प्रभावित हो सकती है। इधर, ट्विशा के परिजनों ने भोपाल जिला अदालत में एक परिवाद भी दायर किया है। इसमें गिरिबाला सिंह की कॉल डिटेल की जांच कराने और ट्विशा की मौत के बाद दो दिनों तक किन-किन नंबरों पर बातचीत हुई। इसकी जानकारी जुटाने की मांग की गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल जिला अदालत की मजिस्ट्रेट ने ट्विशा के शव को माइनस 80 डिग्री तापमान पर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन




आरोपी पति ने भी खटखटाया कोर्ट का दरवाजाः इस मामले में फरार चल रहे आरोपी पति समर्थ सिंह ने भी हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। समर्थ सिंह ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में जमानत अर्जी दायर की है। इससे पहले मजिस्ट्रेट अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जबकि उनकी मां और सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई थी। वहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी ट्विशा शर्मा को न्याय दिलाने की मांग तेज होती जा रही है। #JusticeForTwisha अभियान इंस्टाग्राम, एक्स और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है।



ट्विशा पर लगाए जा रहे आरोपों पर जताई नाराजगीः ट्विशा के परिजनों ने मृतका के खिलाफ लगाए जा रहे आरोपों पर नाराजगी जाहिर की है। परिवार का कहना है कि जो व्यक्ति इस दुनिया में नहीं रहा, उसे बदनाम करना बेहद शर्मनाक है। ट्विशा के चचेरे भाई आशीष शर्मा ने कहा कि वह बेहद सकारात्मक सोच वाली महिला थीं। उन्होंने कहा कि ट्विशा सच और न्याय के लिए आवाज उठाने वाली लड़की थी और उस पर लगाए जा रहे आरोपों से परिवार बेहद आहत है।



क्या है पूरा मामलाः ग्रेटर नोएडा की गौड़ सिटी स्थित 16 एवेन्यू सोसाइटी में रहती थी। ट्विशा शर्मा ने दिसंबर 2025 में भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से विवाह किया था। समर्थ सिंह पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। ट्विशा मॉडलिंग की दुनिया से जुड़ी थीं और मिस पुणे का खिताब भी जीत चुकी थीं। 12 मई 2026 को भोपाल के बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित ससुराल में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article