{"_id":"69bc202cc1493fdc9d020a0b","slug":"gfsdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90361-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बेसबॉल बैट से मारपीट मामले में आरोपियों की जमानत खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बेसबॉल बैट से मारपीट मामले में आरोपियों की जमानत खारिज
विज्ञापन
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसायटी के बाहर बेसबॉल बैट से पिटाई के मामले में अदालत ने आरोपी शाहरुख, अजीम की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अभियोजन के अनुसार 14 फरवरी की रात करीब 1 बजे सोसायटी के बाहर पीड़ित पक्ष के युवक डिनर के लिए सोसाइटी से बाहर जा रहे थे। आरोप है कि कार हटाने को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने पीड़ितों का पीछा किया और सोसायटी के बाहर अपने दोस्तों के साथ बेसबाॅल बैट से पीड़ितों पर हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर में फ्रैक्चर आ गया। वहीं बचाव पक्ष की ओर से जमानत के लिए दलील दी गई कि पीड़ित पक्ष के लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने ही पहले गाली-गलौज और मारपीट शुरू की। पूरी घटना का वीडियो मौजूद है। जिससे सच्चाई सामने आ सकती है। घटना की सूचना 112 नंबर पर आरोपी पक्ष की ओर से भी दी गई थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को जमानत देने से मना कर दिया।