{"_id":"6ab297950035ff95f504b59e","slug":"gfsd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106834-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नकली उत्पाद बेचते दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज, 62 नकली पायदान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नकली उत्पाद बेचते दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज, 62 नकली पायदान बरामद
विज्ञापन
वेल्सपन कंपनी के नकली उत्पाद बेचते दुकानदार पर प्राथमिकी दर्ज, 62 नकली पायदान बरामद
- कंपनी की जांच टीम ने की छापेमारी, पुलिस के साथ मिलकर पकड़ा कॉपीराइट उल्लंघन का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना कोतवाली बिसरख क्षेत्र के पिलखुआ हैंडलूम हाउस स्थित एक दुकान पर मशहूर कंपनी वेल्सपन के नकली उत्पाद बेचे जाने का मामला सामने आया है। कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ सोमवार को कॉपीराइट अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर 62 नकली पायदान बरामद किए हैं।
पुलिस को दी तहरीर में शाहदरा दिल्ली निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि वह क्विक आईपी कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत हैं और वेल्सपन कंपनी तथा वेल्सपन मल्टी वेंचर एलएलपी कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। उन्हें जानकारी मिली थी कि बिसरख क्षेत्र में एक व्यक्ति वेल्सपन कंपनी के रजिस्टर्ड मार्क स्पेसेज के नाम से कॉपीराइट का उल्लंघन कर नकली उत्पाद बेच रहा है।
इस सूचना पर सोमवार को कुलदीप सिंह अपनी कंपनी की टीम के साथ थाना बिसरख पहुंचे और प्रभारी को घटना से अवगत कराया। थाना प्रभारी के आदेश पर पुलिस टीम पिलखुआ हेंडलूम हाउस रोशनलाल प्लाजा पतवाड़ी पहुंची। जहां दुकान पर मौजूद विनीत व हापुड़ निवासी शैलेश गर्ग से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान दुकान से वेल्सपन व स्पेसेज ब्रांड के टैग-मार्क लगे कुल 62 पीस नकली पायदान बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी शैलेश गर्ग के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम तहत प्राथमिकी दर्ज कर की है।