फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdsgsf

Noida News: पोंजी और मल्टी लेवल मार्केटिंग स्कीम के नाम पर 200 करोड़ की धोखाधड़ी

Thu, 21 May 2026 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
gfdsgsf
‘मोमेंटम कैटेलिस्ट सर्विस’ और ‘माय ट्रेड’ के नाम पर निवेशकों को झांसे में लेने का आरोप
विज्ञापन

-सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने शामली निवासी दो युवकों से 56 लाख ठगी के मामले में दर्ज की प्राथमिकी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये की पोंजी और मल्टी लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) घोटाले का मामला सामने आया है। शामली निवासी दो युवकों ने कुछ लोगों पर फर्जी ट्रेडिंग और निवेश योजनाओं के नाम पर करीब 56 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। शिकायत में दावा किया गया है कि इस नेटवर्क के जरिए करीब 200 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
शिकायतकर्ता रजत और शिवम ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि नूर मोहम्मद, बिलाल, अब्दुल रहमान, अनस मोहम्मद और शाहवेज समेत करीब 10 अन्य लोगों ने मिलकर संगठित तरीके से निवेशकों को ठगी का शिकार बनाया। आरोपियों पर ‘एमसीएस कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड’ के माध्यम से ‘मोमेंटम कैटेलिस्ट सर्विस’ और ‘माय ट्रेड’ नामक योजनाएं चलाने का आरोप है। आरोपियों ने खुद को प्रोफेशनल ट्रेडर और शेयर बाजार विशेषज्ञ बताकर लोगों का भरोसा जीता। आरोपियों ने निवेशकों को हर महीने छह से 15 प्रतिशत तक मुनाफा देने का लालच देकर शेयर बाजार में पैसे लगवाए थे।
विज्ञापन

पीड़ितों का आरोप है कि कई बैठकों के दौरान नोएडा के भूटानी अल्फाथम और डीएलएफ मॉल स्थित कार्यालयों में निवेश योजनाओं की जानकारी दी गई। तहरीर में आरोप लगाया गया कि कुछ दिन बाद आरोपियों ने सिस्टम अपग्रेड, तकनीकी समस्या और आंतरिक दिक्कतों का बहाना बनाकर भुगतान टालना शुरू कर दिया। बाद में जांच में पता चला कि कोई वास्तविक ट्रेडिंग गतिविधि नहीं हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ितों ने बताया कि उन्होंने बैंक ट्रांसफर और नकद माध्यम से कई किश्तों में निवेश किया था। आरोप है कि रकम लेने के बाद रसीदें और कन्फर्मेशन भी दिए गए ताकि लोगों को भरोसा बना रहे। शिकायत में कहा गया है कि सिर्फ रजत और शिवम से ही करीब 56 लाख रुपये की ठगी हुई है, जबकि अन्य कई निवेशकों से भी करोड़ों रुपये जुटाए गए। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने धमकियां देनी शुरू कर दीं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed