{"_id":"69ee0be5ad086218f801d8fb","slug":"gfdsgf-grnoida-news-c-1-noi1095-4212101-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फ्लैट से गहने और नकदी चोरी, शक के घेरे में घरेलू सहायिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फ्लैट से गहने और नकदी चोरी, शक के घेरे में घरेलू सहायिका
विज्ञापन
फ्लैट से गहने और नकदी चोरी, घरेलू सहायिका पर संदेह
-सेक्टर-107 स्थित प्रतीक एडिफिस सोसाइटी की घटना, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-107 स्थित प्रतीक एडिफिस सोसाइटी में एक फ्लैट से लाखों के गहने और नकदी चोरी होने की घटना सामने आई है। फ्लैट मालिक ने घरेलू सहायिका पर चोरी करने का संदेह जताया है। शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी निवासी अंकुश ओबराय ने बताया कि उनके घर में सलोनी नाम की महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। उसे करीब एक साल पहले पूर्व सहायिका शिल्पी ने काम पर रखवाया था। शनिवार को जब अंकुश ने घर की तिजोरी खोली, तो उसमें रखा गहनों का बैग गायब मिला। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही परिवार ने जेवरात देखे थे। फिर जब सलोनी से इस बारे में पूछा गया, तो उसने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया।
संदेह होने पर जब अंकुश की पत्नी सलोनी के घर पहुंचीं और वहां तलाशी ली, तो उन्हें तनिष्क का एक बैग बरामद हुआ। इस बैग में गहनों के अलावा एक कीमती घड़ी, नौ हजार रुपये नकद और एक पुराना आधार कार्ड मिला। इसके बाद मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।