फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdsg

Noida News: बारिश से पहले नहीं हुई नालियों की सफाई, जलभराव का बढ़ा खतरा

Wed, 01 Jul 2026 06:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
gfdsg
- सेक्टर-3 की नालियां कूड़े, पत्तों और मिट्टी से भरी, बारिश के समय सड़कों पर पानी भरने और आवागमन प्रभावित होने की आशंका
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। मानसून की दस्तक से पहले ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-3 में नालियों की सफाई नहीं होने से स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ गई है। सेक्टर की कई नालियां लंबे समय से कूड़े, सूखे पत्तों और मिट्टी से भरी हुई हैं। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो बारिश के समय नालियां जाम हो जाएंगी, जिससे पानी की निकासी बाधित होगी और सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन सकती है।

निवासियों ने बताया कि हर साल बारिश में नालियां ओवरफ्लो होने से सड़कों पर गंदा पानी भर जाता है। इससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर जलभराव के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि जाम नालियों में जमा गंदगी और ठहरा पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन जाता है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन



- सेक्टर की कई नालियां लंबे समय से साफ नहीं हुई हैं। बारिश शुरू होने से पहले सफाई जरूरी है, नहीं तो पानी सड़कों पर भर जाएगा और लोगों को भारी परेशानी होगी। -एसके त्यागी
विज्ञापन
विज्ञापन


- नालियों में पत्ते और कूड़ा जमा है। इसके कारण नालियां जाम हो रखी है । प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए। -विनय

- अगर समय रहते नालियां साफ नहीं हुईं तो बारिश में जलभराव की समस्या और बढ़ जाएगी। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ेगा। -तृषा यादव

- बारिश से पहले नालियों की सफाई कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। समय पर सफाई होने से लोगों को परेशानी से बचाया जा सकता है। -नीलम यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article