{"_id":"6a904181b29cfe4d90043e6c","slug":"gfdsg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104399-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कॉलेज से मेट्रो स्टेशन जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कॉलेज से मेट्रो स्टेशन जा रही छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एक्सपो प्लाजा के पास हुई घटना, पीड़िता के पिता की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाने में केस दर्ज
- नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के एक्सपो प्लाजा के पास दो युवकों द्वारा दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्र भाषा के प्रयोग का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर बुधवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया है। नोएडा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे उनकी 20 वर्षीय पुत्री और उनकी साली की 18 वर्षीय पुत्री कॉलेज से मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थीं। इसी दौरान विकास भाटी और दिपांशु शर्मा नामक दो युवकों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और एक्सपो प्लाजा के पास छेड़छाड़ की। दोनों छात्राएं नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करती हैं और रोजाना इसी रास्ते से आवागमन करती हैं। वहीं थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी भी छात्र हैं।