{"_id":"6aea01e55833173dbc069550","slug":"gfds-grnoida-news-c-1-noi1095-4902121-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क हादसों में महिला-बेटी समेत तीन घायल, स्कूटी सवार का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क हादसों में महिला-बेटी समेत तीन घायल, स्कूटी सवार का पैर टूटा
विज्ञापन
- फेज-3 और सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कारों ने मारी टक्कर, दोनों आरोपी चालक फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। शहर में अलग-अलग सड़क हादसों में महिला और उसकी बेटी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों हादसों के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गए। गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी प्रियंक गुप्ता के अनुसार, वह 24 अक्तूबर की रात करीब साढ़े दस बजे पत्नी गरिमा और बेटी सान्वी के साथ कार में वसुंधरा से गौर सिटी जा रहे थे। सेक्टर-65 में कंपनी के सामने तिराहे पर पीछे से आई स्कॉर्पियो ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रियंक ने फेज-3 थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दूसरे मामले में गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी मो. इमरान के अनुसार, उनके पिता 18 अक्तूबर की शाम करीब चार बजे स्कूटी से सेक्टर-59 स्थित निजी कंपनी में काम पर जा रहे थे। सेक्टर-62 के सी-ब्लॉक स्थित आम्रपाली चौराहे के पास बाईं ओर से आई तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में उनका एक पैर टूट गया और सिर, चेहरे व होंठ पर भी चोटें आईं। इमरान ने सेक्टर-58 थाना पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।