{"_id":"6a79e618c9512a454f0e75d3","slug":"gfdgfsd-grnoida-news-c-1-noi1095-4596647-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जीवनसाथी की तलाश में मिला शातिर हमसफर, पहली पत्नी को बताया बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जीवनसाथी की तलाश में मिला शातिर हमसफर, पहली पत्नी को बताया बहन
विज्ञापन
पहली शादी छिपा दूसरी शादी की, महिला की आईडी पर 1.22 लाख का लोन
- वैवाहिक साइट पर दोस्ती कर शादी की, बाइक-मोबाइल भी कराया फाइनेंस, फेज थ्री पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रिश्ते की तलाश में जीवनसाथी डॉट कॉम पर हुई मुलाकात कब धोखे के जाल में बदल गई, महिला को इसका अंदाजा तक नहीं था। दिल्ली निवासी अमित कुमार ने कथित तौर पर अपनी पहली पत्नी को बहन बताकर महिला का भरोसा जीता और वैवाहिक स्थिति छिपाकर उससे शादी कर ली। शादी के बाद जब राज खुला तो आरोप है कि भरोसे का यह रिश्ता आर्थिक धोखाधड़ी में भी बदल गया। महिला की आईडी पर बाइक, मोबाइल और करीब 1.22 लाख रुपये का लोन करा लिया गया। शिकायत के बाद कोतवाली फेज-3 पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छिपाई अपनी वैवाहिक स्थिति
: सेक्टर-71 निवासी महिला के मुताबिक, उसकी पहचान गांधी नगर नई दिल्ली निवासी अमित कुमार से जीवनसाथी डॉट कॉम के जरिये हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद अमित ने अपनी पहली पत्नी को उसकी बहन बताया। पीड़िता का आरोप है कि अमित ने अपनी वैवाहिक स्थिति छिपाकर 6 नवंबर 2025 को तीस हजारी कोर्ट स्थित आर्य समाज सनातन वैदिक संस्कार ट्रस्ट में उससे शादी कर ली। शादी के कुछ समय बाद महिला को पता चला कि अमित पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं।
पीड़िता
की आईडी से बाइक कराई फाइनेंस, लोन भी लिया : आरोप है कि सच्चाई सामने आने के बाद अमित ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। महिला ने 16 अप्रैल को फेज-3 थाने में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर पांच अगस्त को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। महिला का आरोप है कि अमित ने रैपिडो में काम करने के लिए बाइक की जरूरत बताकर 15 मार्च 2026 को उसकी आईडी पर करीब 1.27 लाख रुपये की स्प्लेंडर बाइक फाइनेंस कराई। इसके अलावा 25 दिसंबर 2025 को करीब 42 हजार रुपये का वीवो वी-60 मोबाइल भी महिला की आईडी पर फाइनेंस कराया और अपने पास रख लिया। बाद में अपने ऊपर कर्ज होने की बात कहकर उसकी आईडी से करीब 1.22 लाख रुपये का लोन भी करा लिया। एीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और शिकायत में लगाए गए आरोपों और दस्तावेजों की जांच की जा रही है।