फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gfdgds

Noida News: नाली विवाद में युवक की हत्या में वांछित दो सगे भाई गिरफ्तार

Sun, 24 May 2026 08:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
gfdgds
फोटो
विज्ञापन

- साकीपुर गांव में कूड़ा डालने और नाली के पानी की निकासी को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गांव साकीपुर में नाली के पानी की निकासी और कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में युवक साजन भाटी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे दो सगे भाइयों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस हत्याकांड में अब तक कुल आठ आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है। पकड़े गए आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहे थे।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पांच मई की रात गांव साकीपुर में दो पक्षों के बीच नाली के पानी की निकासी तथा कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया था। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान साजन भाटी को गोली मार दी गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया था। मृतक साजन भाटी के चाचा की ओर से तहरीर दी गई थी। इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। इस मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों गौरव उर्फ भोला (21) और मनीष उर्फ मन्नू (19) को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी ऋषिपाल के पुत्र हैं। पुलिस ने इन्हें ईएनटी की तरफ जाने वाले बंद रास्ते के पास से दबोचा। पूछताछ में दोनों के घटना में शामिल होने की पुष्टि होने के बाद उन्हें विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपी विवेचना के दौरान प्रकाश में आए थे। इससे पहले इस मामले में छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच अभी जारी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed