{"_id":"60cb9cb08ebc3e32ca1ee129","slug":"get-3-73-lakhs-in-account-by-hacking-the-e-mail-id-noida-news-noi588155349","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-मेल आईडी हैक कर अपने खाते में डलवाए 3.73 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-मेल आईडी हैक कर अपने खाते में डलवाए 3.73 लाख
विज्ञापन
नोएडा। साइबर अपराधियों ने कंपनी मालिक का ई-मेल आईडी हैक कर 3.73 लाख रुपये का पेमेंट अपने खाते में डलवा लिया। आरोपी ने मेल हैक कर बैंक डिटेल बदल दिया था। जिससे पेमेंट कंपनी मालिक के खाते के बजाये अपराधी के खाते में पहुंच गई। साइबर सेल की जांच के बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने आईटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा निवासी परविंदर कुमार सेक्टर-10 में सिगमाटेक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी चलाते हैं। परविंदर देश भर की कई कंपनियों को माल भेजते हैं। पिछले माह दिल्ली की एक और गुरुग्राम की दो कंपनियों से माल को लेनदेन को लेकर बातचीत हुई थी। कोटेशन पर सहमति बनने के बाद परविंदर ने दिल्ली और गुरुग्राम की कंपनियों को मेल भेजकर पेमेंट की राशि और बैंक डिटेल की जानकारी दी थी। इस बीच हैकर्स ने परविंदर का ई-मेल आईडी हैक कर लिया और ई-मेल में भेजे गए बैंक डिटेल को बदल दिया।
दिल्ली और गुरुग्राम की कंपनियों ने परविंदर के ई-मेल पर दिए गए खातों में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इधर परविंदर को पैसे नहीं मिले। जांच में पता चला कि किसी ने उसकी ई-मेल आईडी हैक कर खाता संख्या बदल दिया था। जिससे 3.73 लाख की पेमेंट बदले हुए खाते में भेजी गई। मामले में परविंदर कुमार ने साइबर सेल से शिकायत की थी। साइबर सेल की जांच के बाद कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।