फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Genesis Global won the cricket tournament title by 154 runs

Noida News: जेनेसिस ग्लोबल ने 154 रन से जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब

Wed, 14 Oct 2026 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Genesis Global won the cricket tournament title by 154 runs
फोटो --
विज्ञापन

- एकम चुघ की 138 रन की विस्फोटक पारी
-ग्रेटर वैली स्कूल को फाइनल में मिली करारी शिकस्त



संवाद न्यूज एजेंसी



ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमेगा-दो स्थित ग्रेटर वैली स्कूल में चल रहे तीसरे चैंपियन चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इसमें जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने मेजबान ग्रेटर वैली स्कूल को 154 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। शानदार बल्लेबाजी करने वाले एकम चुघ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।




टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 224 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से एकम चुघ ने 138 रन की शानदार पारी खेलकर गेंदबाजों पर दबाव बनाया। वहीं, अभ्युदय साहू ने 62 रन का योगदान देकर टीम के स्कोर को मजबूती दी। 225 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान ग्रेटर वैली स्कूल की टीम जेनेसिस के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 70 रन पर सिमट गई। जेनेसिस ग्लोबल स्कूल की ओर से अयान कार्ला और सुभान गुट्टी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ जेनेसिस ग्लोबल स्कूल ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed