फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   gautambudhnagar, noida international airport spv

नोएडा एयरपोर्ट -अप्रैल में ही नींव रखने जाने आसार

Wed, 01 Jan 2020 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
gautambudhnagar, noida international airport spv
हेडिंग: नोएडा एयरपोर्ट के लिए अप्रैल में नींव रखने के आसार
विज्ञापन

सबहेड : स्पेशल परपज व्हीकल कंपनी बनाने के लिए ज्यूरिख को मिला और समय
एसपीवी को सुरक्षा प्रमाणपत्र मिलने पर हो सकेगा निर्माण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण करने वाली कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी को एसपीवी बनाने के लिए 31 जनवरी तक का समय दिया गया है। स्विटजरलैंड में क्रिसमस और नये साल की छुट्टियों के कारण यह समय बढ़ाया गया है। इससे एयरपोर्ट का निर्माण नए वित्त वर्ष यानी अप्रैल में ही शुरू होने के आसार हैं। इसकी नींव प्रधानमंत्री के हाथों रखी जानी है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के लिए ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी ने सबसे अधिक बोली लगाई थी। 29 नवंबर को कंपनी इस एयरपोर्ट के लिए अधिकृत हो गई। साथ ही कंपनी को 21 दिन में स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) कंपनी बनाने के लिए कहा गया था, लेकिन स्विटजरलैंड में क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टी के कारण यह काम नहीं हो पाया। इसे देखते हुए कंपनी ने समय बढ़ाने की मांग की। भारत में ज्यूरिख का पहला प्रोजेक्ट है, इस वजह से यहां के लिए ज्यूरिख को एक कंपनी बनानी पड़ेगी। नियाल के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस मसले पर सोमवार को लखनऊ में पीएमआईसी और नियाल की बोर्ड बैठक में निर्णय लिया गया कि कंपनी को एसपीवी बनाने के लिए 31 जनवरी तक का समय दे दिया जाए। कंपनी को इसी अवधि एसपीवी बनानी होगी। एसपीवी बनाने के बाद सत्यापन के लिए आवेदन करना होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन

बता दें कि कंपनी बनाने के बाद गृह मंत्रालय से सुरक्षा सर्टिफिकेट के लिए आवेदन करना होगा। इसके बनने में करीब दो माह लग जाएंगे। यह निर्माण शुरू करने से पहले की आखिरी कागजी प्रक्रिया होगी। प्रमाणपत्र मिलने के बाद ही इसका शिलान्यास होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
किसानों से जमीन लेने को प्राधिकरण लगाएगा शिविर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दादरी ब्लॉक के दो गांवों में जमीन अधिग्रहण के लिए शिविर लगाएगा। प्राधिकरण के एसीईओ केके गुप्ता ने बताया कि प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सहमति के आधार पर किसानों से जमीन खरीदी जा रही है। किसानों की सुविधा के लिए दादरी तहसील क्षेत्र के गांव भोला रावल और वैदपुरा में अलग-अलग तिथियों में शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि गांव भोला रावल स्थित प्राथमिक विद्यालय में 2 जनवरी और 3 जनवरी 2020 की सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक शिविर लगेगा। जबकि वैदपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में 8 व 9 जनवरी को सुबह 11 से शाम पांच बजे तक शिविर लगेगा। गांवों में प्रकाशित खसरों, भूमि से संबंधित किसान आपसी सहमति से भूमि विक्रय किए जाने के लिए मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed