{"_id":"5e0ba8198ebc3e87f62f6cae","slug":"gautambudhnagar-noida-airport-noida-news-noi4828205193","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा एयरपोर्ट ने खोली यीडा में निवेश की राह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा एयरपोर्ट ने खोली यीडा में निवेश की राह
विज्ञापन
हेडिंग : नोएडा एयरपोर्ट ने खोली यीडा में निवेश की राह
फरवरी 2018 से अब तक 875 कंपनियों को मिली जमीन
11 हजार करोड़ से अधिक का होगा यीडा क्षेत्र में निवेश
50 हजार युवाओं को मिलेगा नए साल में रोजगार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट की मंजूरी के बाद से यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उद्योग लगाने की होड़ है। फरवरी 2018 से अब तक 875 यूनिट के लिए जमीन का आवंटन किया गया है। इसमें मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो भी शामिल है। ये कंपनियां यहां पर 11,515 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इससे नए साल में 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। प्राधिकरण के उद्योग विभाग की आय में जबरदस्त 264 प्रतिशत का उछाल आया है।
नोएडा एयरपोर्ट की मंजूरी के बाद यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में उद्यमियों के निवेश का रुझान बढ़ा है। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि फरवरी 2018 से लेकर दिसंबर 2019 तक 675 छोटे-बड़े इंडस्ट्री के प्लॉट आवंटित किए गए हैं। इसके लिए 470 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। इससे 11,515 करोड़ का पूंजी निवेश होगा। आवंटन के बाद कब्जा देना शुरू कर दिया गया है। अगले दो साल में कंपनियां चालू होने की उम्मीद है। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिये जमीन का आवंटन किया जा रहा है। यमुना प्राधिकरण को उद्योगों से होने वाली आय में डेढ़ साल में 264 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2018-19 में उद्योगों से 103 करोड़ की आय हुई थी, जबकि 2019-20 में अब तक 272 करोड़ की आय हुई है। स्टीकर, फूड प्रोसिंग, होलमार्क, केंट आरओ समेत कई कंपनी यमुना सिटी में निवेश के लिए आई हैं। 300 से लेकर 2000 वर्ग मीटर साइज का प्लॉट लॉटरी और इससे बड़े प्लॉट इंटरव्यू के माध्यम से दिए गए। प्लॉट अलॉट करने से पहले उद्यमी से इस बात के लिए भी शपथ पत्र लिया गया कि 30 प्रतिशत रोजगार स्थानीय किसानों के बच्चों को देना होगा। दिग्गज मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो समेत यहां पर कई बड़ी कंपनियों ने जमीन आवंटित कराई है। इसमें बॉडी केयर, सी हिल टेक्नोलॉजी, इंगटान इलेक्ट्रानिक्स, बीईसीए हल्दीराम, बीकानेर, साईहाई टेक्नोलॉजी लिमिटेड, चेगहांग, केसरवानी कंडक्ट लिमिटेड, देव फॉर्मेसी, क्वालिटी बिल्डकॉन, एमएस गलवानो इंडिया, संस्कार मेडिकल इंडिया आदि कंपनियां शामिल हैं।