{"_id":"6a09c06f7235f00f5e0e0d3d","slug":"gautam-buddha-nagar-team-finals-for-senior-up-state-swimming-championship-grnoida-news-c-1-noi1095-4292081-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीनियर यूपी स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर टीम फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीनियर यूपी स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर टीम फाइनल
विज्ञापन
सीनियर उप स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए गौतम बुद्ध नगर की फाइनल के खिलाड़ी
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
18 खिलाड़ियों का हुआ चयन, लखनऊ में 30 और 31 मई को होगी प्रतियोगिता
नोएडा। सीनियर यूपी स्टेट स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला स्विमिंग टीम का चयन हो गया है। जिला स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित ट्रायल में विभिन्न स्विमिंग क्लबों और अकादमियों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रक्रिया खिलाड़ियों के प्रदर्शन, टाइमिंग और तकनीक के आधार पर पूरी की गई। यह चैंपियनशिप 30 और 31 मई को लखनऊ में होगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और कोचों में उत्साह है।
ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने फ्रीस्टाइल, बैकस्ट्रोक, बटरफ्लाई और इंडिविजुअल मेडले समेत कई स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनित खिलाड़ियों ने उतकृष्ट प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई। जिला गौतम बुद्ध नगर स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि सभी खिलाड़ी काफी प्रतिभाशाली हैं और लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को लगातार तकनीकी प्रशिक्षण और फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीम बेहतर प्रदर्शन कर सके।
इनका हुआ चयन
वेदांत चंद्रा, विष्णु नारायण राय, प्रज्ञान यादव, अयान विष्णोई, वरुण ओरुगंटी, अश्लेष गोयल, सात्विक देवदास, नंदनी चौहान, भाविका चौधरी, शायला भाटी, शर्वी वर्मा, सान्वी भारी, सिदिक कौर, आद्या साहानी, ईशानी शर्मा, वृंदा यादव, उत्सा गंगवार और दिया आर्या शामिल हैं।
विज्ञापन
--
सभी बच्चे होनहार हैं और कई महीनों से लगातार मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद है कि हमारी टीम चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर गौतमबुद्ध नगर का नाम रोशन करेगी।
— सुरेश डेशवाल सचिव जिला स्विमिंग एसोसिएशन