{"_id":"694a973ebf15498ee30d2ebc","slug":"gautam-buddha-nagar-sector-142-kotwali-area-police-arrested-three-accused-in-case-of-mobile-theft-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: मोबाइल छिनैती गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में वारदात को देते थे अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: मोबाइल छिनैती गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, दिल्ली-एनसीआर में वारदात को देते थे अंजाम
Tue, 23 Dec 2025 06:51 PM IST
राहुल तिवारी
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: राहुल तिवारी
Updated Tue, 23 Dec 2025 06:51 PM IST
सार
गौतम बुद्ध नगर सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोबाइल चोरी व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-142 कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल चोरी व छिनैती की घटनाओं को अंजाम देने के लिए पहुंचे तीन शातिर बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी व छिनैती के तीन मोबाइल फोन, एक चोरी की बाइक और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से क्रासा कट सेक्टर-140 के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपी को दबोच है। आरोपियों की पहचान इटावा के सुल्तान सिंह उर्फ मयंक, कृष्ण कुमार और बिजनौर के राजकुमार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी वर्तमान में सेक्टर-85 फेज-2 कोतवाली क्षेत्र के गांव याकूबपुर में रह रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चोरी की गई स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने और चोरी करने की वारदात को अंजाम देते थे। पकड़े जाने के डर से वह अपने पास अवैध हथियार रखते थे। बरामद की गई के संबंध में दिल्ली के थाना मयूर विहार फेस-1 में पहले से मुकदमा दर्ज है। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन