{"_id":"6a8af6e260e4559dc10193cf","slug":"gautam-buddha-nagar-and-muzaffarnagar-to-face-off-in-the-hockey-final-noida-news-c-23-1-lko1064-103986-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गौतमबुद्ध नगर और मुजफ्फरनगर हॉकी फाइनल में आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गौतमबुद्ध नगर और मुजफ्फरनगर हॉकी फाइनल में आमने-सामने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही 27वीं अंतरजनपदीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को पुरुष वर्ग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। शानदार प्रदर्शन करते हुए गौतमबुद्ध नगर और मुजफ्फरनगर की टीमों ने फाइनल में जगह बनाई। दोनों टीमों के बीच सोमवार को खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
पुरुष वर्ग के पहले सेमीफाइनल में गौतमबुद्ध नगर का सामना बागपत से हुआ। गौतमबुद्ध नगर की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और एकतरफा मुकाबले में बागपत को 7-1 से शिकस्त दी। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में मुजफ्फरनगर ने हापुड़ को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे सेमीफाइनल में मुजफ्फरनगर और मेरठ के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने जीत के लिए जोर लगाया, लेकिन मुजफ्फरनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेरठ को 5-4 से हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया। अब सोमवार को पुरुष वर्ग के फाइनल में गौतमबुद्ध नगर और मुजफ्फरनगर आमने-सामने होंगे। महिला वर्ग का फाइनल मेरठ और गाजियाबाद के बीच खेला जाएगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) राजीव नारायण मिश्र विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।