{"_id":"6aaec01a41edbc15db002210","slug":"gaud-underpass-will-open-in-the-second-week-of-october-noida-news-c-23-1-lko1064-106534-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में खुल जाएगा गौड़ अंडरपास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में खुल जाएगा गौड़ अंडरपास
विज्ञापन
- 25 मीटर चौड़ाई में बेरीकेड़ किए गए हिस्से में सड़क बनाने का काम पूरा, एक सप्ताह बाद खुलेगी लेन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में निर्माणाधीन गौड़ अंडरपास के ऊपर से वाहनों की आवाजाही अक्तूबर के दूसरे सप्ताह तक पूरी तरह सुचारू होने की उम्मीद है। सड़क निर्माण के लिए 45 मीटर चौड़े हिस्से में काम चल रहा है। इसमें 25 मीटर चौड़ाई वाले हिस्से में पीक्यूसी से सड़क बनाने का काम पूरा हो चुका है। अब अगले सात दिनों तक क्यूरिंग के लिए पानी डाला जाएगा। इसके बाद इस हिस्से को वाहनों के लिए खोलकर दूसरे हिस्से में निर्माण शुरू किया जाएगा।
ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, करीब 10 दिन से सड़क की तीन लेन को बेरीकेड कर निर्माण कार्य किया जा रहा है। ट्रैफिक के आवागमन को बनाए रखने के लिए दोनों तरफ 25-25 मीटर चौड़ाई में चरणबद्ध तरीके से काम हो रहा है। पहले हिस्से के तैयार होने के बाद बची हुई लेन में सड़क बनाई जाएगी।
निर्माण के कारण पिछले 10 दिनों से सुबह और शाम पीक आवर्स में गौड़ चौक के आसपास जाम की स्थिति बनी हुई है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की ओर आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर ने बताया कि बची हुई लेन में पीक्यूसी का काम अगले सप्ताह शुरू होगा। इसे पूरा करने में करीब 14 दिन लगेंगे। इसके बाद एक-दो दिन में बिटुमिन की लेयर डाल दी जाएगी। डिवाइडर और रोटरी का निर्माण भी साथ में कराया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्थित हो सके।
इनसेट--
सर्विस लेन भी ठीक करा रहा प्राधिकरण
130 मीटर रोड से आने वाले ट्रैफिक के अलावा गौड़ चौक से गुजरने में हनुमान मंदिर की तरफ आने-जाने, गाजियाबाद की तरफ आने-जाने में भी सुविधा हो। इसके लिए अभी से सर्विस लेन को भी सुधारने का काम साथ में प्राधिकरण करा रहा है।

इनसेट