{"_id":"6158863d8ebc3e0bc5795fb3","slug":"garbage-ambulance-will-treat-the-city-s-garbage-in-emergency-noida-news-noi6081973112","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपातकाल में कचरा एंबुलेंस करेगी शहर के कूड़े का ‘इलाज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपातकाल में कचरा एंबुलेंस करेगी शहर के कूड़े का ‘इलाज’
विज्ञापन
कचरा एबुंलेस का शुभारंभ करते हुए सीईओ रितु माहेश्वरी व मौजूद अन्य अधिकारी। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्राधिकरण ने अब कचरा एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है। नियमित व्यवस्था से हटकर इस सेवा का लाभ आपातकाल की स्थिति में उठाया जा सकेगा। कचरा एंबुलेंस क्विक रिस्पांस टीम की तर्ज पर काम करेगी। शहर में कहीं भी गंदगी होने पर टोल फ्री नंबर पर कॉल करके इसका लाभ मुफ्त उठाया जा सकता है। शनिवार को गांधी जयंती के अवसर पर प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने हरी झंडी दिखाकर दस एंबुलेंस को रवाना किया। अधिकारियों का मानना है कि शहर का कूड़ा उठाने के लिए एंबुलेंस काफी सहायक सिद्ध होगी।
शहर के विभिन्न सेक्टरों मेें गंदगी और कचरे को लेकर आए दिन आरडब्ल्यूए व एओए प्राधिकरण अधिकारियों से शिकायत करते थे। कभी कचरा उठाने वाली गाड़ी से शिकायत होती है तो कभी ऐसे लोगों से जो कहीं शहर में कूड़ा फैलाकर गंदगी कर देते हैं। कई बार लोगों की शिकायत होती थी कि प्राधिकरण द्वारा तय की गई कूड़ा गाड़ी न तो समय से आती है और न ही उसके आने का कोई समय निश्चित है। कई बार तो यह गाड़ियां कई-कई दिनों तक कॉलोनियों और सेक्टरों में नहीं पहुंचतीं। ऐसी ही समस्या से निपटने के लिए प्राधिकरण ने कचरा एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है।
टोल फ्री नंबर 18001807995 जारी
प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राधिकरण ने दस एंबुलेंस की व्यवस्था की है। प्रत्येक वर्क सर्किल के लिए एक एंबुलेंस को नियुक्त किया गया है। यह एंबुलेंस आकस्मिक सेवा के रूप में काम करेगी। लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 18001807995 भी जारी किया गया है। शहर में कहीं पर भी गंदगी का ढेर नजर आने पर कोई भी व्यक्ति इस पर सूचना दे सकता है। कचरा एंबुलेंस से तत्काल ही मौके से कूड़ा साफ कराया जाएगा। इस योजना के शुभारंभ के अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रवीण मिश्र, वित्त नियंत्रक सुधीर सिंह, विशेष कार्याधिकारी इंदु प्रकाश सिंह, डॉ. अविनाश त्रिपाठी, महाप्रबंधक पीके कौशिक आदि अधिकारी मौजूद रहे।