फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gangster of Gogi gang arrested after encounter

Noida News: मुठभेड़ के बाद गोगी गिरोह का गैंगस्टर गिरफ्तार

Sun, 20 Aug 2023 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 08:05 PM IST
विज्ञापन
Gangster of Gogi gang arrested after encounter
गैंगस्टर के पैर में लगी गोली, इंस्पेक्टर बाल-बाल बचे
विज्ञापन

आरोपी गोगी गिरोह के लिए जबरन वसूली करता था

-----
12 से अधिक मामले दर्ज हैं आरोपी के खिलाफ
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जितेंद्र गोगी गिरोह के सोनीपत निवासी बदमाश संदीप उर्फ चोटी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदीप के खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, जबरन वसूली, शस्त्र अधिनियम और हमले आदि के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी के पास से .32 बोर की सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल के अनुसार, स्पेशल सेल में तैनात इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को शनिवार रात सूचना मिली कि दिल्ली में दो डकैती के मामलों में वांछित संदीप गंदा नाला, अलीपुर में आएगा। एसीपी ललित मोहन नेगी की देखरेख में इंस्पेक्टर विनयपाल व अरविंद सिंह की टीम ने पुष्प विहार, मुर्गा मंडी में घेराबंदी कर दी। संदीप रात करीब 1:20 बजे काली-लाल पल्सर पर बिड़ला विद्या निकेतन मार्ग की ओर बायीं ओर मुड़ गया। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन उसने गोली चला दी। एक गोली इंस्पेक्टर अरविंद सिंह के सीने में लगी, लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से वे बच गए। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं तो एक गोली संदीप के सीधे पैर में लगी। इसके बाद पुलिस ने संदीप को गिरफ्ता कर एम्स में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन

बचपन से ही गैंगस्टर बनने का शौक था
12वीं तक पढ़ाई करने वाला संदीप वर्ष 2017 में स्थानीय गैंगस्टर के संपर्क में आ गया। गैंगस्टर बनने के सपने को साकार करने के लिए वह पास के गांव के निवासी बदमाश हिमांशु के संपर्क में आया। वर्ष 2018 में बाइक चोरी के आरोप में संदीप जेल गया। जेल में वह गोगी गिरोह के बदमाश पवन उर्फ पूना के संपर्क में आया। बहुत ही कम समय में संदीप गिरोह के अन्य सदस्यों से आगे निकल गया और गोगी गिरोह का अहम गुर्गा बन गया। गिरोह प्रमुख योगेश दहिया के कहने पर वह नामी कारोबारियों से रंगदारी वसूल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed