फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Gajendra won silver in World Para Athletics Championship

Noida News: वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गजेेंद्र ने जीता रजत

Thu, 13 Mar 2025 06:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 06:09 PM IST
विज्ञापन
Gajendra won silver in World Para Athletics Championship
फोटो -
विज्ञापन

11 से 13 मार्च तक चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता
400 अधिक खिलाड़ियों ने लिया था हिस्सा
25.5 मीटर डिस्कस थ्रो में जिले के खिलाड़ी को मिली कामयाबी

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर के पैरा एथलीट गजेंद्र पाल ने चेन्नई में हुई अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। इसमें 27 देशों के 400 से अधिक पैरा एथलीट ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता के लिए उनका चयन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर हुआ था।

स्पोर्ट्स प्राधिकरण ऑफ इंडिया की ओर से चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 11 से 13 मार्च तक कराई गई प्रतियोगिता में लुक्सर गांव निवासी गजेंद्र पाल ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 25.5 मीटर डिस्कस थ्रो में रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


छह स्वर्ण समेत आठ पदक जीत चुके हैं
चेन्नई में 18 से 20 फरवरी को हुई 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने चौथा स्थान हासिल किया था। उसी के आधार पर उनका चयन अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ था। गजेंद्र तीन-तीन स्वर्ण राष्ट्रीय और राज्य स्तर की प्रतियोगिता में जीत चुके हैं। खेलो इंडिया में रजत पदक जीता था। वह राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छह स्वर्ण समेत आठ पदक हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरा पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है
पैरा एथलीट गजेंद्र ने बताया कि यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। उन्होंने बताया कि वह ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में कोच कार्तिक से डिस्कस थ्रो के गुर सीखते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed