फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fruit consignments from Maharashtra and Kashmir arrive in Mandi

Noida News: महाराष्ट्र, कश्मीर से मंडी में पहुंची फलों की खेप

Sun, 26 Oct 2025 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fruit consignments from Maharashtra and Kashmir arrive in Mandi
डाला छठ महापर्व फलों की मांग को देखते हुए प्रदेश के अलावा गैर प्रांतों से तरह-तरह के फलों की खेप मंडी में पहुंच गई है। साथ बाजार कौशांबी, प्रयागराज, बांदा से आए गन्ने से पटा हुआ है।
विज्ञापन

फल व्यापारी प्रह्लाद व राकेश का कहना है कि छठ महापर्व पर शनिवार को जंगीरोड स्थित नवीन मंडी में भुसावल के केले के अलावा नासिक, गुजरात, केरल व कश्मीर से नारियल, सेब व अनार की खेप आई हुई है।
विज्ञापन

बाहर से फल की आवक से इसके दाम में कोई खास बढ़ोतरी नहीं होगी। सिविल लाइन, वासलीगंज, घंटाघर, मुकेरी बाजार में सड़क की पटरियों पर फलों से सजे ठेले ग्राहकों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। चार दिवसीय पर्व को देखते हुए कच्चे केले की मांग बढ़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न बाजारों में सड़क पटरियां गन्ने से पटी हुई हैं। बाजार में गन्ना 50 रुपये जोड़ा और सौ रुपये में चार दिए जा रहे हैं। छठ पूजन को देखते हुए बांस से बने सूप और दउरी की बिक्री बढ़ गई। बाजार में सूप 100 रुपसे 250 रुपये और दउरी दो सौ रुपये से लेकर 1200 रुपये तक उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed