फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   From tomorrow, teenagers will get shield to protect against corona, 27 centers built

कल से किशोरों को कोरोना से बचाव का मिलेगा कवच, 27 केंद्र बने

Sat, 01 Jan 2022 10:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
From tomorrow, teenagers will get shield to protect against corona, 27 centers built
नोएडा। कोरोना से बचाव के लिए जनपद में 15 से 18 वर्ष तक के किशोरों का टीकाकरण सोमवार से शुरू होने जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 22 स्कूलों के अलावा तीन स्वास्थ्य केंद्रों और दो अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है, जहां विशेष अभियान में 1.15 लाख से अधिक टीके लगेंगे। कोविन पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शनिवार सुबह से शुरू हो चुकी है। 100 से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों की ड्यूटी इस अभियान में लगाई गई है। टीकाकरण अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार देर शाम तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बैठकों का दौर जारी रहा। अफसरों ने बताया कि 31 दिसंबर 2006 या इससे पहले जन्में बच्चों का ही कोविन पोर्टल पर पंजीकरण होगा। टीकाकरण के लिए ऑनलाइन या फिर टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी स्लॉट बुक कराया जा सकेगा। स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर केंद्रों पर ऑन साइट बुकिंग हो सकेगी। बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए अलग से केंद्र बनाए गए हैं। बच्चों को सिर्फ कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी। टीकाकरण सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।
विज्ञापन

13,500 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य रोजाना
बच्चों को केवल कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी। फिलहाल, कोवैक्सीन की 30 हजार डोज का स्टॉक उपलब्ध है। हर केंद्र पर रोजाना 500 टीके लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस हिसाब से रोजाना 13,500 बच्चों का टीकाकरण होना है। अधिकारियों ने बताया कि सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई, जिम्स ग्रेटर नोएडा के अलावा बिसरख, बादलपुर और जेवर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीकाकरण होगा। जिन 22 स्कूलों में टीकाकरण होगा, वहां एहतियाती तौर पर ऑब्जरवेशन एरिया बनेगा। इसमें डॉक्टरों की निगरानी से लेकर बेड और एंबुलेंस तक का इंतजाम होगा। टीका लगने के आधे घंटे तक प्रतीक्षा अवधि को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

आज से खुलेंगे स्लॉट, ऐसे करें बुकिंग
अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण के लिए रविवार सुबह से कोविन पोर्टल पर स्लॉट खुलेंगे। अब तक जिस तरह से स्लॉट बुकिंग होती है, बच्चों के लिए भी तरीका वही रहेगा। कोविन पोर्टल पर लाभार्थियों द्वारा वर्तमान में उपलब्ध अकाउंट या मोबाइल नंबर से, नए अकाउंट के लिए पंजीकरण कराने के बाद अपनी सुविधानुसार स्लॉट बुक कर सकेंगे। आधार नंबर के अलावा स्कूल द्वारा जारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, राशन कार्ड का विकल्प दिया गया है। इनमें से कोई दस्तावेज नहीं होने पर समाज कल्याण अधिकारी की ओर जारी वैध कागजात भी मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्गों के टीकाकरण की अभी नहीं तैयारी
10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर और बीमारी से ग्रस्त 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को एहतियाती डोज दी जानी है। इसको लेकर फिलहाल किसी तरह की तैयारी नहीं की गई है। जल्द ही विभाग इसकी भी रूपरेखा तैयार करेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि 15 से 18 वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए हमारी तरफ से तैयारियां पूरी हो गई हैं। अभिभावकों से अपील है कि इस आयु वर्ग के अंतर्गत आने वाले बच्चों को वैक्सीन जरूर लगवाएं।
जिले में बने टीकाकरण केंद्र
- एपीजे स्कूल नोएडा
- एसीसी कांवेंट स्कूल सेक्टर-33
- महामाया बालिका इंटर कॉलेज सेक्टर-44
- गौतमबुद्धनगर बालक इंटर कॉलेज ग्रेटर नोएडा
- काल हूबर स्कूल सेक्टर-62
- पं सालिगराम इंटर कॉलेज हबीबपुर
- नवजीवन इंटर कॉलेज गेझा
- सेंट जोसफ स्कूल ग्रेटर नोएडा
- केआर मंगलम स्कूल ग्रेटर नोएडा
- दा समसारा स्कूल वर्ल्ड एकेडमी ग्रेटर नोएडा
- बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर
- सरस्वती विद्यापीठ कॉलेज दनकौर
- एसडी कन्या विद्यालय बिसालपुर दनकौर
- ब्लूम इंटरनेशनल स्कूल टेकभनोजोन-7 रोजा जलालपुर
- वैदिक कन्या इंटर कॉलेज दादरी
- मिहिर भोज इंटर कॉलेज दादरी,
- राणा संग्राम सिंह इंटर कॉलेज बिसाहड़ा
- नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेड़ी भनोता
- पब्लिक इंटर कॉलेज, रबुपुरा
- जनता इंटर कॉलेज जेवर
- पब्लिक इंटर कॉलेज जहांगीरपुर
- दिगंबर दयाल सरस्वती विद्यालय दनकौर
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसरख
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बादलपुर
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जेवर
- जिम्स कासना ग्रेटर नोएडा
- चाइल्ड पीजीआई सेक्टर-30 नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed