फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   From sports to stage, children showed their attraction

Noida News: खेल से मंच तक बच्चों ने दिखाया हुनर

Mon, 07 Sep 2026 07:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
From sports to stage, children showed their attraction
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील हायनिश सोसायटी में रविवार को हायनिश दिवस-2026 का आयोजन किया गया। दिन में शतरंज, कैरम और टेबल टेनिस प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शतरंज प्रतियोगिता में जमाम हैबर ने प्रथम, ईवा ने द्वितीय और आन्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। कैरम में दक्ष ने पहला, कनिष्क ने दूसरा और भानु प्रताप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रिनॉय प्रथम, कविन द्वितीय और श्याम तृतीय रहे। इसके बाद आयोजित हाइनिश गॉट टैलेंट-सीजन 2 में बच्चों ने गायन, नृत्य, कविता, रैंप वॉक और मिमिक्री से दर्शकों का मनोरंजन किया। जादूगर आजाद सचिन का जादू शो भी खास रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed