{"_id":"6aa70b23ead2c961e2018d78","slug":"freight-train-operations-will-now-be-monitored-round-the-clock-grnoida-news-c-23-1-lko1064-105975-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब मालगाड़ियों के संचालन पर 24 घंटे रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब मालगाड़ियों के संचालन पर 24 घंटे रहेगी नजर
विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-145 स्थित डीएफसीसीआईएल कार्यालय में हुआ वार रूम का शुभारंभ
ईस्टर्न और वेस्टर्न कॉरिडोर पर रोजाना 430 से अधिक मालगाड़ियों का होता है संचालन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। अब नोएडा के सेक्टर-145 स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (डीएफसीसीआईएल) के कार्यालय से ईस्टर्न और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर मालगाड़ियों के संचालन की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। इसके लिए शनिवार को कार्यालय में वार रूम शुरू किया गया। कॉरिडोर पर संचालन के दौरान किसी तरह की समस्या आने पर उसकी तत्काल पहचान कर निस्तारण कराया जा सकेगा।
अफसरों के मुताबिक, दोनों कॉरिडोर पर रोजाना 430 से अधिक मालगाड़ियों का संचालन होता है। मालगाड़ियों के संचालन को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों कॉरिडोर का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया था। इसके बाद डीएफसीसीआईएल ने कॉरिडोर पर मालगाड़ियों के संचालन को और सुरक्षित बनाने के लिए कदम उठाए हैं।
शनिवार को रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ सतीश कुमार ने सेक्टर-145 स्थित कार्यालय का दौरा किया और वार रूम का उद्घाटन किया। इसकी मदद से दोनों कॉरिडोर पर मालगाड़ियों के संचालन पर चौबीसों घंटे नजर रखी जाएगी। ऑपरेशन के आंतरिक नियंत्रण में आने वाली कमियों की समय रहते पहचान कर उन्हें दूर किया जा सकेगा। इससे दुर्घटनाओं की आशंका कम करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग ट्रेनिंग सुविधा का भी शुभारंभ किया गया। यहां कर्मचारियों को इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने मालगाड़ियों के कंप्यूटरीकृत मॉनिटरिंग सिस्टम की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी कमी की पहचान प्रारंभिक स्तर पर ही की जाए, ताकि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समय रहते आवश्यक इंतजाम किए जा सकें।