{"_id":"61118cdc8ebc3e72df3b3f65","slug":"free-travel-to-sisters-on-raksha-bandhan-will-gift-masks-and-rakhi-noida-news-noi59837338","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा बंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा, उपहार में देंगे मास्क और राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा बंधन पर बहनों को निशुल्क यात्रा, उपहार में देंगे मास्क और राखी
विज्ञापन
नोएडा। रक्षा बंधन पर इस वर्ष भी यूपी रोडवेज की बस सेवा 24 घंटे तक महिलाओं के लिए निशुल्क रहेगी। इस बार रोडवेज की ओर से बहनों को उपहार में मास्क और उनके भाइयों के लिए राखी दी जाएगी। रोडवेज के अधिकारियों ने रक्षाबंधन पर निशुल्क बस सेवा की तैयारी शुरू कर दी है।
पिछले चार वर्षों से रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा की सुविधा प्रदान करती है। इस साल भी प्रदेश सरकार ने बहनों के लिए बस सेवा को फ्री कर दिया है। इस बार अधिकारियों ने योजना बनाई है कि बहनों को बस में सवार होने से पहले रोडवेज की ओर से एक मास्क और राखी बतौर उपहार दी जाएगी। मोरना डिपो के सहायक क्षेत्री प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि निगम की ओर से निशुल्क बस सेवा के निर्देश दे दिए गए हैं और बहनों का सफर बेहतर हो सके। इसके लिए निगम हर संभव प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि बहनों के लिए मोरना डिपो की ओर से एक-एक मास्क और राखी उपहार में दी जाएगी।
रोजाना मिलता है करीब 40 लाख का राजस्व
यूपी रोडवेज की ओर से नोएडा और ग्रेटर नोएडा की बसों से रोजाना करीब 40 लाख रुपये का राजस्व मिलता है। नोएडा डिपो से करीब 25 लाख और ग्रेटर नोएडा डिपो से करीब 15 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है।
विज्ञापन
सरकार की ओर से निशुल्क यात्रा का आदेश दिया गया है। रक्षा बंधन के दिन 24 घंटे तक महिलाओं के लिए बस सेवा फ्री रहेगी। नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम को रूट बनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि अधिक महिलाओं को लाभ मिल सके। - विजय कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक गौतमबुद्घ नगर