फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraudster who withdrew 14 lakhs from Forest Development Corporation's account arrested

Noida News: वन विकास निगम के खाते से 14 लाख निकालने वाला जालसाज गिरफ्तार

Sat, 06 Sep 2025 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Fraudster who withdrew 14 lakhs from Forest Development Corporation's account arrested
Iपटेलनगर पुलिस ने वन विकास निगम के खाते से फर्जी दस्तावेजों के जरिये 14 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को एक जालसाज को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम मयंक भारद्वाज है। वह सहारनपुर का रहने वाला है। खुद को लोन एजेंट बताता था। उसने वन विकास निगम का फर्जी लेटरहेड तैयार कर उनके खाते से दूसरे खाते में रुपये ट्रांसफर करवाए थे। पीएनबी बैंक की शिमला बाईपास शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक अनिल नेगी की शिकायत पर पटेलनगर थाने में 20 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से आरोपी फरार था। पटेलनगर थाने के प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान अधिकारी की टीम ने मुखबिर तंत्र की सहायता से आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। उसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed