फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraudster arrested after marrying more than 50 women

Noida News: 50 से ज्यादा महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2023 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fraudster arrested after marrying more than 50 women
फाईल फेटोश्र
50 से ज्यादा महिलाओं से शादी कर ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

- ओडीशा से पकड़ा, जेल भेजा, अगली सुनवाई 14 जून को

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कमिश्नरेट की पुलिस ने देश भर में 50 से ज्यादा महिलाओं से शादी करके ठगी करने वाले आरोपी को ओडीशा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की शाम को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने उसे जेल भेज दिया है। उस पर अगली कार्रवाई के लिए अदालत की ओर से 14 जून की तारीख तय की गई है।

पीड़ित के वकील अजय पांडे के अनुसार आरोपी ने गुरुग्राम की इंजीनियर महिला से 2021 में शादी कर 20 लाख रुपये ठगे थे। आरोपी ने कई शादियां रजिस्टर भी करवाईं। फिर उन महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए और रुपये व जेवर लूटकर फरार हो जाता। पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने हरियाणा, बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, ओडीशा सहित कई अन्य राज्यों में भी महिलाओं को लूटा और दुष्कर्म किया। इन महिलाओं में वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर्स, व्यापारी और बहुत सी अन्य पढ़ी लिखी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार झारखंड के जमशेदपुर निवासी तापेश कुमार भट्टाचार्य वर्ष 2021 में गुरुग्राम में रहने वाली इंजीनियर महिला से शादी की थी और उनसे 20 लाख रुपये ठगे थे। आरोपी की महिला से ऑनलाइन शादी ऐप के जरिए जान पहचान हुर्ई और महज तीन दिन में महिला से शादी कर ली। इसके बाद आरोपी ने महिला से जेवर सहित 20 लाख रुपये एक महीने में ठग लिए और फरार हो गया। अदालत के माध्यम से गुरुग्राम पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के प्रयास सहित धोखाधड़ी में मामला दर्ज किया। बीत बुधवार को पुलिस ने आरोपी को ओडीशा के नशा मुक्ति केंद्र से दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सामने आया कि जमशेदपुर निवासी 55 वर्षीय तापेश की 1992 में कोलकाता के पास से शादी हुई थी। उसकी दो बेटियां हैं। वर्ष 2000 में वह अपनी पत्नी और बेटियों को छोड़कर गायब हो गया था। फिर बेंग्लुरु में जाकर स्मार्ट हायर सॉल्यूशन नाम से नौकरी दिलवाने की एजेंसी खोली। अपने आप को जमशेदपुर के इंस्टीट्यूट का पासआउट बताता था। नौकरी दिलाने वाली एजेंसी के माध्यम से लडके और लड़कियों को ठगना शुरू किया।


20 साल में की 50 से ज्यादा शादी

इसके बाद आरोपी ने ऑनलाइन शादी ऐप के माध्यम से अकेली, विधवा और तलाकशुदा धनी महिलाओं से संपर्क बनाने शुरू किए। आरोपी ने 20 वर्षों में 50 से ज्यादा महिलाओं के साथ शादियां की। बहुत सी शादियां रजिस्टर भी करवाईं। फिर उन महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए और रुपये व जेवर आदि लूटकर फरार हो गया।

देश भर में केस दर्ज

आरोपी तापेश कुमार पर कई राज्यों में मामले दर्ज हैं। तापेश कुमार ने हरियाणा, बंगाल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, ओडीशा सहित कई अन्य राज्यों में भी महिलाओं को ठगा और दुष्कर्म किया। इन महिलाओं में वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, टीचर्स, व्यापारी और बहुत सी अन्य पढ़ी लिखी भी शामिल हैं। बंगलुरू में 2015 में पत्नी को प्रताड़ित करने के एक मामले में घरेलू हिंसा में आरोपित दो सप्ताह के लिए जेल भी जा चुका है। जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर से ठगी का धंधा शुरू कर दिया था।



अधेड़ महिला से की शादी

जिला अदालत के माध्यम से जब आरोपी के खिलाफ केस बेंग्लुरु के पते से दर्ज हुआ तो आरोपी वहां से भी मार्च 2022, में गायब हो गया। इसके बाद ओडीशा में एक अधेड़ व्यापारी महिला के पास पहुंच गया और कथित शादी कर उसी के साथ रहने लगा। ओडीशा की उस महिला से भी लगभग 8 लाख रुपये ठगे और नौकरी के नाम पर भी ओडीशा में कई लोगों को ठगा। फिर एक नशा मुक्ति केंद्र में भुवनेश्वर में रहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed