{"_id":"66003cadf5b33660f9048459","slug":"fraud-of-rs-180-crore-in-the-name-of-investing-in-mutual-fund-noida-news-c-1-lko1064-1536603-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: म्यूचुअल फंड में निवेश करने के नाम पर 1.80 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: म्यूचुअल फंड में निवेश करने के नाम पर 1.80 करोड़ की ठगी
विज्ञापन
- व्हाट्स एप ग्रुप पर जोड़कर की वारदात, साइबर थाने में मुकदमा दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने म्यूचुअल फंड में निवेश कराने के नाम पर एक शख्स से 1.80 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने निवेश की रकम वापस निकालने का प्रयास किया। रकम नहीं निकलने पर सेक्टर-50 स्थित महागुन मैपल सोसाइटी निवासी सन्मुख राव को ठगी का पता चला। सन्मुख की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में सन्मुख राव ने कहा कि करीब तीन माह पहले उनके पास फोन आया था। कॉल करने वाले ने खुद को म्यूचुअल फंड व शेयर में निवेश करने वाली कंपनी का अधिकारी बताया। कॉलर ने कहा कि म्यूचुल फंड में निवेश करने पर काफी लाभ होगा। इसके बाद उन्हें एक व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़ दिया गया। इस ग्रुप में पहले से 200 से अधिक लोग थे। इसके बाद विभिन्न कंपनियों के बड़े शेयरधारकों तक पहुंच होने का झांसा दिया शेयर खरीदने को कहा गया। इसके बाद अलग अलग तरीके से 1.80 करोड़ रुपये निवेश करा दिया।
जालसाजों ने बताया कि 1.80 करोड़ की रकम बढ़कर 16 करोड़ हो गई है। निवेश को बड़ा बनाने और अधिक पैसे का लालच देने के लिए एकमुश्त राशि जमा कराने का झांसा दिया गया। पीड़ित से करीब 40 लाख रुपये की एकमुश्त रकम जमा करने का दबाव बनाया। जब पीडि़त ने अपनी जमा की गई रकम व लाभांश निकालने का प्रयास किया तब पैसे वापस नहीं दिए। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि जालसाजों के संगठित गिरोह सक्रिय है जो इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहा है। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वर्चुअल रकम दिखाकर कर रहे ठगी
साइबर जालसाज निवेश के नाम पर फर्जी स्टॉक एक्सचेंज जैसा सेटअप तैयार करते हैं और वर्चुअली बढ़ी हुई रकम दिखाकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए सबसे पहले डाटा लेकर किसी से संपर्क करते हैं और झांसे में लेकर व्हाट्स एप व टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ते हैं। इन ग्रुप में पहले से ही साइबर जालसाज जुड़े होते हैं। इसके बाद वर्चुअली रकम को दिखाकर रकम निवेश कराकर ठगी करते हैं।