फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of Rs 1.16 crore in the name of getting admission in MBBS

गाजियाबाद के ध्यानार्थ : एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 1.16 करोड़ की ठगी

Thu, 31 Aug 2023 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.16 crore in the name of getting admission in MBBS
एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर 1.16 करोड़ की ठगी
विज्ञापन


- नेपाल के मेडिकल कॉलेज में दाखिला दिलाने का दिया था झांसा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नेपाल के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर जालसाजों ने वकील से 1.16 करोड़ की ठगी कर ली। जालसाजों ने सेक्टर-62 में ऑफिस खोलकर वारदात को अंजाम दिया। गाजियाबाद निवासी हरीश कुमार शर्मा की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने विवेकमणि त्रिपाठी और कमल सिंह बिष्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी कई और लोगों से इसी तरह ठगी कर फरार हैं।
पुलिस को दी शिकायत में वकील हरीश कुमार शर्मा ने बताया कि बेटी संस्कृति शर्मा ने नीट पीजी 2021 की परीक्षा दी थी। ऑनलाइन उनके रिजल्ट का डाटा निकाल कर सेक्टर-62 स्थित ग्लोबल ड्रीम एजुकेशन कंपनी के निदेशक विवेकमणि त्रिपाठी और कमल सिंह बिष्ट ने उनसे संपर्क किया। दोनों ने बातचीत में कहा कि उनकी नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री से अच्छी जान पहचान है। वह उनकी बेटी का दाखिला नेपाल के बीपी कोईराला मेडिकल कॉलेज या आईओएम महाराजगंज त्रिभुवन युनिवर्सिटी में दाखिला दिला देंगे। इसके बाद लगातार फोन से संपर्क कर उन्हें झांसे में ले लिया। आरोपियों ने मेडिकल कॉलेज में दाखिले की बात कहकर कई बार में 1.16 करोड़ रुपये ले लिए।
विज्ञापन

इसके बाद उनकी बेटी ने सेक्टर-62 में स्थित आरोपियों के ऑफिस ग्लोबल ड्रीम एजुकेशन में पहुंची। जहां निदेशक विवेकमणि त्रिपाठी ने नेपाल स्थित आईओएम महाराजगंज त्रिभुवन युनिवर्सिटी में दाखिला दिलाने की बात कही। जिसमें कुल 1.50 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही गई। हरीश ने बताया इसके बाद आरोपी उनकी बेटी का फर्जी दस्तावेज बनवाया और जल्द ही दाखिला दिलाने की बात करके उनको टहलाते रहे। इसके बाद उनकी बेटी को फर्जी दाखिले का लेटर दे दिया। जब उनकी बेटे नेपाल स्थित कॉलेज पहुंची तब वहां पर उसका दाखिला नहीं होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापस लौटने पर जब पिता और पुत्री आरोपी के ऑफिस पहुंचे। हालांकि तब आरोपी कंपनी बंद कर फरार हो चुके थे। अधिवक्ता ने बताया कि आरोपी मेडिकल कॉलेज में दाखिले की बात करके कई अन्य लोगों के साथ भी ठगी कर चुके हैं। नोएडा जोन के डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि इस मामले में कोतवाली सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed