फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud of 56 thousand rupees

56 हजार रुपये की ठगी

Wed, 15 Dec 2021 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
fraud of 56 thousand rupees
फिरोजपुर झिरका। स्थानीय बैंक उपभोक्ता के खाते से उस समय पैरों तले जमीन निकल गई, जब उसने बैंक में जाकर अपने खाते की जानकारी मांगी। अपने खाते से लगभग 56 हजार की निकासी पाई गई। बैंक अधिकारियों को दी शिकायत में उपभोक्ता ने अपने खाते से 56 हजार की धोखाधड़ी की शिकायत दी। अपने खाते की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों की बात करें तो साइबर ठगों द्वारा उपभोक्ताओं के खाते से पैसे निकालने के कई मामले अभी तक सामने आ चुके हैं।
बीते दिनों भी ठीक इसी प्रकार के दो मामले थाना क्षेत्र के गांव पाठखोरी निवासी रामचंद्र और फिरोजपुर झिरका निवासी खुर्शीद अहमद के साथ सामने आया है। इन दोनों उपभोक्ताओं के खाते में सेंध लगाकर लाखों रुपये की रकम निकाली गई है। शिकायतकर्ता रामचंद्र ने बताया कि 18 सितंबर और 22 सितंबर के बीच उसके खाते से 56 हजार से अधिक की निकासी हुई थी। इस निकासी का न तो उसके पास कोई मैसेज आया और न ही कोई ओटीपी आया। जब उसने अपने खाते की बैंक में जाकर डिटेल ली तो उसके पैरों तले जमीन निकल गई। इसी तरह शिकायतकर्ता खुर्शीद अहमद ने बताया कि तीन नवंबर के दिन उसके खाते से अचानक 50 हजार रुपये की निकासी हो गई। मैसेज प्राप्त होने पर उसने बैंक कर्मचारियों से संपर्क किया, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब उसके द्वारा इस साइबर अपराध की शिकायत पुलिस को दी गई है जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि दोनों व्यक्तियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed