फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of 47 lakhs with IT engineer on the pretext of part time job

Noida News: पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर आईटी इंजीनियर के साथ 47 लाख की ठगी

Sun, 03 Sep 2023 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 47 lakhs with IT engineer on the pretext of part time job
पार्ट टाइम नौकरी का झांसा देकर आईटी इंजीनियर के साथ 47 लाख की ठगी
विज्ञापन


- व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर की वारदात, केस दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर ठगों ने पार्ट टाइम जॉब के नाम पर आईटी इंजीनियर से 47.23 लाख की ठगी कर ली। जालसाजों ने इंजीनियर सेक्टर-76 स्थित जीएम ऑर्चिड सोसाइटी में रहने वाने नीरज बावेजा को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर वारदात को अंजाम दिया। ठगी का पता चलते ही नीरज ने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है
पुलिस को दी शिकायत में नीरज बावेजा ने कहा कि कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर मैसेज आया था। जिसमें घर बैठे रोजाना दो से तीन हजार रुपये कमाने की बात लिखी थी। फोन पर नीजर की बातचीत दिव्या से हुई। जो खुद को निजी कंपनी में एचआर सहायक बताती थी। दिव्या ने उनको काम के बारे में समझाया और उनको एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। सबसे पहले उन्हें तीस टास्क दिए गए जिसको उन्होंने पूरा कर दिया। इस टास्क में उनको कुछ कंपनियों की वेबसाइट की अच्छी रेटिंग देना था। इसमें उनको 942 रुपये का फायदा हुआ। इस प्रकार से टास्क को खत्म करने के बाद उनको डीलक्स श्रेणी के टास्क दिए गए। जिसमें उनको करीब दस हजार रुपये मिले।
विज्ञापन

इसी प्रकार से जालसाजों ने उनको काफी दिनों तक टास्क दिया। इस दौरान उनकी जमा की गई राशि जब 17.23 लाख हो गई। तब अचानक से कंपनी की वेबसाइट बंद कर दी। उन्होंने आरोपियों से बात कर पैसे मांगे। इस पर आरोपियों ने उन्हें 9.85 लाख रुपये और जमा कराने को कहा। मेहनत की कमाई को वापस पाने की लालच में जालसाजों के दिए गए अकाउंट में अपनी पत्नी से रुपये लेकर जमा कर दिए। इसके बाद उनको दूसरी वेबसाइट दी गई। इसी प्रकार से जालसाज उनको अपने झांसे में फंसा कर उनसे कुल 47.23 लाख रुपये ले लिए। जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे इस दौरान उनको व्हाट्सएप ग्रुप से बाहर कर दिया गया। साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed