फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of 20 lakhs in the name of investment in stock market

Noida News: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी

Thu, 14 Aug 2025 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 08:49 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 20 lakhs in the name of investment in stock market
शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 20 लाख की ठगी
विज्ञापन

जालसाजों ने 30 फीसदी तक मुनाफा देने का दिया था झांसा

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के नाम पर एक शख्स से 20 लाख रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने वेबसाइट पर पंजीकरण कराकर 30 फीसदी तक मुनाफा देने का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ तब एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुन माई वुड्स सोसाइटी में रहने वाले अशोक कुमार एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत हैं। इनको अक्तूबर 2024 को वाट्सएप पर शेयर बाजार में निवेश को लेकर मैसेज आया था। कथित प्रोफेसर निथिकामथ नाम के व्यक्ति की कॉल आई थी। उससे बात होने लगी। उसने खुद को शेयर बाजार का जानकार बताया और निवेश करने का सुझाव दिया। जालसाजों ने प्रशिक्षित किया कि उनके बताए गए शेयर में निवेश करने पर 30 फीसदी तक लाभ मिलेगा। इसके बाद जालसाजों ने अपनी सहायक गीतिका आनंद के माध्यम से अपनी वेबसाइट पर पंजीकरण कराया था। अशोक से छोटा-छोटा निवेश कराना शुरू किया। विश्वास दिलाने के लिए रकम भी वापस खाते में भेज दी। विश्वास होने पर अशोक ने छह अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2024 तक कई बार में 20 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। अशोक ने रकम निकालनी चाही तो जालसाजों ने अतिरिक्त पैसों की मांग की। इस पर पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। साइबर क्राइम थाने की टीम मामले की जांच कर रही है और उन खातों की जांच की जा रही है, जिनमें रकम भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed