फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Fraud of 15.59 lakhs from a girl who became a victim of telegram task fraud

Noida News: टेलीग्राम टास्क फ्रॉड की शिकार बनी युवती से 15.59 लाख की ठगी

Sun, 09 Jul 2023 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fraud of 15.59 lakhs from a girl who became a victim of telegram task fraud
टेलीग्राम टास्क के बहाने युवती से 15.59 लाख की ठगी
विज्ञापन


- घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर बनाया निशाना, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। घर बैठे पैसे कमाने का झांसा देकर जालसाजों ने युवती को टेलीग्राम टास्क फ्रॉड का शिकार बनाया और उससे 15.59 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर पोर्टल पर शिकायत पर सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


ग्रेटर नोएडा निवासी श्रेया गुप्ता ने पुलिस से शिकायत की है कि 30 मई को उनके पास एक व्हाट्स एप मैसेज आया। इसमें कहा गया कि वह एचआर विभाग से है और उनका नंबर नौकरी डॉट कॉम व लिंक्डइन अकाउंट से मिला है। श्रेया को लगा कि नौकरी के लिए मैसेज है। आरोपी ने घर बैठे पैसे कमाने का झांसा दिया। इसके बाद श्रेया को एक टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़ा गया और बताया कि अगर वह यूट्यूब पे चैनल सब्सक्राइब व लाइक करेंगी तो वह 150 रुपये प्रति लाइक देंगे। श्रेया ने चैनल सब्सक्राइब किया तो 150 रुपये उनके बैंक खाते में आ गए। जालसाजों ने कहा कि टेलीग्राम में रोजाना 25 टास्क मिलेंगे। हर टास्क करने पर 50 रुपये मिलेंगे। फिर एक लिंक दिया और कहा कि यहां से टास्क मिलेगा। उसने कहा कि ज्यादा पैसा कमाना है तो प्रीपेड टास्क करना पड़ेगा। इसके लिए एक हजार रुपये पेटीएम में ट्रांसफर करने पर 1300 रुपये मिलेंगे। श्रेया ने एक हजार रुपये भेजे और टास्क पूरा करने पर 1300 रुपये प्राप्त हो गए। इसके बाद श्रेया का भरोसा बढ़ता गया और धीरे धीरे साइबर जालसाजों ने 16 लाख 55 हजार रुपये जमा करा लिए। जब श्रेया ने पैसे वापस करने की मांग की तो जालसाज आनाकानी करने लगे। शक होने पर श्रेया ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। सेक्टर-36 स्थित साइबर क्राइम थाने की प्रभारी निरीक्षक रीता यादव का कहना है कि इस मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed