फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   fraud in nagina school

शिक्षक ने 55 हजार की धनराशि निकाली

Fri, 19 Aug 2022 10:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
fraud in nagina school
नगीना। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला हरिजन बस्ती नगीना के मुख्य शिक्षक पर स्कूल फंड से 55 हजार रुपये निकालने के गंभीर आरोप लगाए है। एसएमसी चेयरमैन जमील अहमद ने बताया कि हमें भरोसे में नहीं लिया गया अपनी मनमर्जी के मुख्य शिक्षक शिवराम ने 25000 रुपये और 30000 रुपये को फंड से निकालकर सरकारी धनराशि का दुरुपयोग किया है। जिसकी शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी नगीना को दी गई थी जिस पर सीआरसी के अधिकारी ने रिपोर्ट कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शिकायत शिक्षा मंत्री को भेजी गई है ताकि शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। स्कूल प्रबंधन समिति नगीना के चेयरमैन जमील अहमद ने बताया कि सरकारी धनराशि में की गई हेराफेरी को रोकने के लिए पहले भी अधिकारियों को शिकायत दी गई थी जिस पर रिपोर्ट तो बनाई गई, लेकिन अभी तक कोई कड़ी कार्यवाही नहीं की गई। उन्होंने बताया कि मुख्य शिक्षक के इशारे पर मुझे उनके यूनियन से जुड़े पदाधिकारी डराने और धमकाने का काम कर रहे हैं जोकि चिंताजनक स्थिति है। जिसकी शिकायत नगीना पुलिस को दी जाएगी। कुछ फंड ऐसे हैं जो संबंधित कार्यों में ही लगाए जा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं किया गया। नगीना के खंड शिक्षा अधिकारी हयात खान ने बताया कि कमेटी की जांच के बाद आगे की कार्रवाई के लिए अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed