{"_id":"66170727b12224ff0a0e7d1a","slug":"four-years-and-seven-months-imprisonment-for-those-who-fired-on-police-grnoida-news-c-23-1-noi1091-29502-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पुलिस पर फायरिंग करने वालों को चार साल सात महीने की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पुलिस पर फायरिंग करने वालों को चार साल सात महीने की कैद
विज्ञापन
पुलिस पर फायरिंग करने वालों को चार साल सात महीने की कैद
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। थाना बादलपुर क्षेत्र में पांच साल पहले पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को अदालत ने चार वर्ष सात महीने कैद की सजा सुनाई है। साथ ही दो-दो हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर 15 दिन की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
एडीजीसी रतन सिंह भाटी ने बताया कि थाना बादलपुर में दादरी फ्लाई ओवर के पास एनटीपीसी रोड पर 30 अगस्त 2019 की रात को इलाका पुलिस गश्त कर रही थी। इस दौरान दो लोगों को रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने जरूरी बल प्रयोग करते हुए उन्हें पकड़ लिया। इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। जिला बुलंदशहर के खुर्जा निवासी संजय और राहुल के खिलाफ धारा 307 और 34 में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की सुनवाई जिला न्यायालय में अपर सत्र न्यायाधीश के यहां हुई। दोनों आरोपियों पर दोष सिद्ध हुआ। इसके बाद बुधवार को सजा सुनाई गई है।