{"_id":"6b083b23c1a1332b4f09393d","slug":"four-time-national-champion-now-set-her-sights-on-the-sgfi-noida-news-c-1-noi1095-4972833-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 4 बार नेशनल चैंपियन कुदरत अब एसजीएफआई में साधेंगी निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 4 बार नेशनल चैंपियन कुदरत अब एसजीएफआई में साधेंगी निशाना
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटीं 17 वर्षीय निशानेबाज, आर्थिक चुनौतियों के बावजूद नहीं छोड़ा हौसला
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। चार बार डीएवी नेशनल में स्वर्ण पदक जीत चुकीं निशानेबाज कुदरत राजपूत (17) अब एसजीएफआई नेशनल में पदक जीतने की तैयारी कर रही हैं। पंजाब के पटियाला की रहने वाली कुदरत गोवा में अंडर-17 बालिका वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में हिस्सा लेंगी। इसके लिए वह प्रतिदिन तीन से चार घंटे अभ्यास कर रही हैं।
कुदरत वर्ष 2025 से सेक्टर-73 स्थित शूटिंग गुरु अकादमी में कोच संगीता के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। अक्बतूर में डीएवी नेशनल में स्वर्ण जीतकर उन्होंने एसजीएफआई के लिए क्वालीफाई किया था। उन्होंने 2018 में शौक के तौर पर शूटिंग शुरू की थी लेकिन बाद में इसे करियर बनाने का फैसला किया।
आर्थिक चुनौतियों के बावजूद परिवार उनका पूरा साथ दे रहा है। अभी वह सामान्य राइफल से अभ्यास कर रही हैं। बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें उन्नत राइफल की जरूरत है। सितंबर में वाराणसी में नेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस के ट्रायल में यूथ कैटेगरी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर उनका चयन भी हुआ।
विज्ञापन
- लगातार चार साल जीता स्वर्ण
कुदरत ने 2023 से 2026 तक लगातार चार बार डीएवी नेशनल में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2025-26 में राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक हासिल किए। वर्ष 2026 में दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीतने के साथ स्टेट सीओसी की जूनियर कैटेगरी में विजेता बनीं। जिला स्तर पर भी चार स्वर्ण पदक जीते।