फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four policemen who went to raid the place of betting were beaten

Noida News: सट्टे के ठिकाने पर छापा मारने गए चार पुलिसकर्मियों को पीटा

Sat, 12 Aug 2023 07:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Four policemen who went to raid the place of betting were beaten
समयपुर बादली की घटना, मुख्यारोपी दो भाइयों सहित अन्य ने किया जानलेवा हमला
विज्ञापन

एक आरोपी ने हवलदार पर चलाई गोली, एएसआई का गला दबाने का प्रयास
हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। समयपुर बादली में बृहस्पतिवार रात सट्टेबाज दो भाइयों के ठिकाने पर छापा मारने गई स्पेशल स्टाफ की टीम पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। लाठी, डंडे और रॉड से पिटाई कर चार पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया गया। एक हवलदार ने हवा में गोली चलाकर हमलावरों को तितर-बितर करने की कोशिश की, लेकिन लोगों को उग्र होता देखकर सभी पुलिसकर्मियों को जान बचाकर भागना पड़ा। समयपुर बादली थाना पुलिस ने घायल पुलिसकर्मियों का इलाज करवाने के बाद आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी भाइयों सहित आधा दर्जन लोगों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ को बृहस्पतिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि राजा विहार में दो भाई अवैध शराब और सट्टे का काम करते हैं। इसके बाद एएसआई विजेंद्र, हवलदार सतेंद्र, प्रदीप और रॉबिन की टीम बिना वर्दी के राजा विहार इलाके में पहुंची। एक पार्क में कुछ लोग शराब पी रहे थे और सट्टा खेल रहे थे। सतेंद्र ने पहचान पत्र दिखाया। इसी दौरान भोला व उसका भाई मांगे हवलदार के पास पहुंचे और पुलिसकर्मियों को धमकाने लगे। शोर होने पर वहां काफी लोग जमा हो गए और सभी पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की व मारपीट करने लगे। इसी दौरान भोला की बहन सिमरन सहित आधा दर्जन लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और हमला कर दिया। हवलदार प्रदीप मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो हमलावरों ने पिटाई कर मोबाइल छीन लिया। इस दौरान भोला ने हवलदार सतेंद्र पर गोली चला दी। सतेंद्र ने झुककर जान बचाई। गोली चलाने और भीड़ को बेकाबू होता देख हवलदार रॉबिन ने हवा में एक गोली चला दी। इसके बाद भोला फरार हो गया, लेकिन मांगे उसकी बहन सिमरन सहित आधा दर्जन लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने एएसआई विजेंद्र का गला दबाने का प्रयास किया। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज करवाने के बाद समयपुर बादली थाना पुलिस ने हवलदार सतेंद्र के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed