{"_id":"67a31ba04a46ef082f0a3e02","slug":"four-noida-schools-get-bomb-threats-classes-resume-after-police-call-it-hoax-2025-02-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: नोएडा के चार स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह, फिर शुरू हुईं कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नोएडा के चार स्कूलों को मिली बम की धमकी, जांच के बाद पुलिस ने बताया अफवाह, फिर शुरू हुईं कक्षाएं
Wed, 05 Feb 2025 01:36 PM IST
शाहरुख खान
पीटीआई, नोएडा
पीटीआई, नोएडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 05 Feb 2025 01:36 PM IST
सार
नोएडा के चार स्कूलों को बुधवार सुबह 8.30 बजे ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। स्कूलों की गहन जांच के बाद कुछ नहीं मिला। जांच के बाद कक्षाएं फिर से शुरू हो गईं।
विज्ञापन
स्कूल में जांच करती टीम (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा के चार स्कूलों को बुधवार को बम की धमकी मिली। धमकी की खबर के बाद अधिकारियों ने पुलिस और बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा। स्कूलों की जांच की गई। हालांकि जांच में कुछ नहीं मिला।
नोएडा पुलिस के अनुसार, स्कूलों की गहन जांच के बाद कुछ नहीं मिला। जांच के बाद कक्षाएं फिर से शुरू हो गईं। पुलिस ने बताया कि ईमेल पर धमकियां मिली थीं और साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
धमकियों के बारे में सुनकर अभिभावक स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को वापस ले जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि स्थिति सामान्य है।
नोएडा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि स्टेप बाय स्टेप स्कूल, द हेरिटेज स्कूल, ज्ञानश्री स्कूल और मयूर स्कूल को बुधवार सुबह 8.30 बजे ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम, दमकल विभाग, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड स्कूलों में पहुंचे और स्कूल परिसर की जांच की। किसी भी स्कूल में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और सभी जगह सामान्य थी।