फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four miscreants arrested in encounter with police, one shot

पुलिस से मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:02 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants arrested in encounter with police, one shot
मुठभेड में पुलिस की गोली से घायल बदमाश नीरज । अमर उजाला
नोएडा। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने मंगलवार तड़के मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बदमाश फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाशों में से एक के पैर में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की स्विफ्ट, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

सेंट्रल नोएडा के अपर पुलिस उपायुक्त इलामारन जी. ने बताया कि कोतवाली फेज थ्री पुलिस की टीम मंगलवार को गढ़ी गोलचक्कर के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। स्विफ्ट सवार कुछ संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में ककोड़ बुलंदशहर निवासी नीरज के पैर में गोली लग गई। वह फिलहाल खिचड़ीपुर दिल्ली में रहता है। वहीं, पुलिस ने मयूर विहार फेज-वन निवासी समीर उर्फ महमूद, नंदनगरी निवासी मनोज और सीमापुरी निवासी सागर को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक बदमाश योगेश फरार हो गया। गिरफ्तार बदमाश चोरी, लूट व डकैती आदि वारदात करते हैं। आरोपी तड़के चोरी की स्विफ्ट में सवार होकर लूटपाट करने निकले थे।
विज्ञापन

दो सिपाही भी हुए घायल
मुठभेड़ के दौरान कोतवाली फेज थ्री में तैनात कांस्टेबल राजेश व सौरभ भी घायल हो गए। इनका प्राथमिक उपचार कराया गया है। घायल बदमाश नीरज पर अलग अलग थानों में 13 मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार योगेश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed