फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four injured in collision between roadways bus and car

Noida News: रोडवेज बस व कार की टक्कर में चार घायल

Tue, 11 Nov 2025 12:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 11 Nov 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Four injured in collision between roadways bus and car
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। लेदी-बिलासपुर रोड पर गांव खानूवाला मोड़ के पास रोडवेज बस व कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार चालक व बस में सवार तीन यात्री जख्मी हो गए। बस व कार भी क्षतिग्रस्त हो गए। राहगीरों ने घायलों को पास के नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। सूचना पाकर पहुंची छछरौली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
हरियाणा रोडवेज बस के परिचालक राजिश खान ने बताया कि छछरौली में सोम नदी के पुल की मरम्मत कार्य के लिए नेशनल हाईवे का रास्ता बंद है। इस वजह से लेदी-डारपुर के लिए बसें व्यासपुर के रास्ते आ-जा रही हैं। उनकी ड्यूटी सोमवार को यमुनानगर-डारपुर की बस पर थी। यह बस व्यासपुर से लेदी की ओर जा रही थी।
विज्ञापन

इस बीच सुबह करीब नौ बजे गांव खानूवाला के पास तेज रफ्तार कार सामने से बस में टकरा गई। इससे बस में सवार तीन यात्रियों को चोटें आई। उन्हें बस से नीचे उतर लेदी के निजी अस्पताल में पहुंचाया। बस से टकराई कार का चालक भी जख्मी था, उसे भी राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया। घायल यमुनानगर शहर की सोनिया शर्मा ने बताया कि वह परिवार के सदस्यों के साथ गांव कोट जा रही थी। इस हादसे में उनकी नाक पर चोट आई है, वहीं उनकी माता के सिर में चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के एक अन्य सदस्य को भी हल्की चोटें आई हैं। घायल कार चालक के पिता कलेसर निवासी सुक्कड ने बताया कि उनका बेटा सौरभ व्यासपुर में कार मरम्मत का काम करता है। वहीं जो कार बस से टकराई, वह भी गांव निवासी शख्स की है। यह कार बेटा सर्विस के लिए व्यासपुर लेकर जा रहा था। छछरौली थाना प्रभारी रोहताश का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed