{"_id":"5d7aa1028ebc3e93a8445b84","slug":"four-fake-journalists-arrested-for-assaulting-police-noida-news-noi4609383192","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग के दौरान पत्रकार बता युवकों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग के दौरान पत्रकार बता युवकों ने पुलिसकर्मियों से की मारपीट, गिरफ्तार
Fri, 13 Sep 2019 01:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
पकडे गये फर्जी पत्रकार
लेबर चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान बुधवार रात चार युवकों ने खुद को पत्रकार बताकर पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की। इसके बाद पुलिस और युवकों के बीच मारपीट हो गई।
विज्ञापन
इस घटना के बाद कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने चार फर्जी पत्रकारों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि इस दौरान पुलिस वालों ने भी लेबर चौक पर कुछ निर्दोष युवकों के साथ बदसलूकी कर दी और थाने ले गए।
विज्ञापन
सेक्टर-58 के थानाध्यक्ष शावेज खान ने बताया कि एसआई प्रताप सिंह बुधवार शाम को एक सिपाही के साथ लेबर चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक बाइक सवार को जांच के लिए रोका। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। उन्होंने बाइक को सीज कर दिया।
विज्ञापन
इसके कुछ मिनटों के बाद बाइक सवार तीन अन्य युवकों के साथ वहां पहुंच गया। सभी लोग मिलकर पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने लगे। आरोप है कि चारों ने खुद को अलग-अलग संस्थान में पत्रकार बताकर दरोगा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुला लिया गया।
पुलिसकर्मियों ने चारों युवकों को पकड़ लिया। जांच की गई तो पता चला कि इनमें कोई पत्रकार नहीं है। आरोपियों की पहचान बुलंदशहर निवासी रविंद्र कनौजिया, जीतू, संदीप उर्फ गोलू और अविनाश के रूप में हुई। ये चारों फिलहाल खोड़ा कॉलोनी में रहते हैं।
पुलिस ने चारों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।