{"_id":"68a7336e24094552e004f12a","slug":"four-double-decker-buses-will-come-from-prayagraj-to-noida-next-month-grnoida-news-c-1-gnd1002-3310593-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अगले माह प्रयागराज से नोएडा आएंगी चार डबल डेकर बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अगले माह प्रयागराज से नोएडा आएंगी चार डबल डेकर बसें
विज्ञापन
चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार, नोएडा से जेवर तक दौड़ेंगी
नोएडा। शहर की सड़कों पर जल्द ही डबल डेकर बसों का संचालन होगा। यह बसें नोएडा से परी चौक और जेवर तक के क्षेत्र को कवर करेंगी। अधिकारी अगले माह के पहले सप्ताह तक डिपो को यह बसें मिलने की उम्मीद है। बसें जल्द ही ट्रांसपोर्टेशन के जरिये प्रयागराज से नोएडा लाई जाएंगी।
मोरना डिपो से परी चौक और जेवर तक हाल में सामान्य बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की संख्या भी यहां पर पर्याप्त है। यह बसें सेक्टर-37 से परी चौक तक भी चलती हैं। स्थानीय स्तर के इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां तेज की गईं हैं। डबल डेकर बसों का संचालन होने पर अधिक यात्री बस में सफर कर सकेंगे। मोरना डिपो में इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुका है। विद्युत कनेक्शन होने के बाद यहां इलेक्ट्रिक बसों के चार्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अलीगढ़, आगरा समेत अन्य जनपद से होकर गंतव्य की ओर जाने वाली इलेक्ट्रिक बसें भी यहां पर चार्ज हो सकेंगी।