फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Four bovine dead in temporary cowshed

अस्थायी गोशाला में चार गोवंश मरे, दो गंभीर बीमार

Tue, 25 May 2021 01:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Four bovine dead in temporary cowshed
जारचा। दादरी तहसील के गांव खंडहेरा में बनी अस्थायी गोशाला में गोवंश का बुरा हाल है। यहां चार गोवंश मर चुके हैं, जबकि दो गंभीर रूप से बीमार हैं और तड़प रहे हैं। गोशाला में गोवंश की दुर्दशा का वीडियो भी वायरल हुआ है। जिस पर रविवार देर रात ही दादरी एसडीएम आलोक कुमार गुप्ता ने गोशाला का निरीक्षण किया। हालांकि उनका कहना है कि निरीक्षण के दौरान उन्हें गोवंश बीमार मिले थे तब तक किसी ने दम तोड़ा नहीं था। वहीं सोमवार को गोवंश के मरने की बात सामने आने पर मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने खंडहेरा गांव में चार साल पहले अस्थायी गोशाला का निर्माण कराया था। यहां आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों गोवंश को रखा गया है। बीते रविवार को सोशल मीडिया पर गोशाला का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें लापरवाही के कारण गोवंश के मरने का दावा किया गया। सोमवार को मीडिया कर्मी गोशाला पहुंचे तो चारा खाने वाले परिसर में दो बीमार गोवंश तड़पते मिले। पास में ही दो गोवंश मृत पड़े थे। वहीं मरने के बाद दो गोवंश को दबाया जा चुका था। चारा परिसर में छत नहीं थी, जिस कारण गोवंश कीचड़ और धूप में खड़े थे। गोवंश के आगे बरसात में भीगा भूसा डाला गया था। वहीं चारा खुले में पड़ा होने से बरसात से खराब हो रहा था। पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं थी। मीडिया में मामला आने के बाद पानी का इंतजाम करने के लिए जनरेटर मंगाकर सबमर्सिबल को चालू किया गया।
विज्ञापन

देर रात 12 बजे पहुंचे थे एसडीएम
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दादरी एसडीएम रविवार देर रात 12 बजे गोशाला का निरीक्षण करने पहुंच गए। एसडीएम ने बताया कि गोशाला में कुल 325 गोवंश है। मौके पर 6 गोवंश बीमार मिले। गोशाला प्रबंधन कमेटी से पता चला कि गोवंश पिछले पांच दिन से बीमार हैं। बीमारी का कारण मौसम में बदलाव को बताया गया। सभी का इलाज पशु चिकित्सक कर रहे थे। एक सप्ताह के चारे की व्यवस्था मिली। गोशाला में कोई कमी नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि उनके निरीक्षण तक कोई गोवंश नहीं मरा था। डॉक्टरों की टीम बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता ने की कार्रवाई की मांग
वहीं सपा के जिला महासचिव श्याम सिंह ने सरकार से गोशाला प्रकरण में संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि गोशाला का संचालन ठीक से नहीं हो रहा है। बजट में भी हेराफेरी की जा रही है। दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, सितंबर 2020 में भी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायत देकर गोशाला में कई गोवंश के मरने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed